डायबिटीज के मरीज रोजाना खाएं गर्मियों में मिलने वाली ये खास चटनी, शाम तक कम हो जाएगा ब्लड शुगर

आधुनिक समय में कई तरह की समस्याएं लोगों को घेर रही हैं। इन समस्याओं में हाई ब्लड शुगर सबसे आम है। जी हां, हमारे बीच ऐसे कई लोग हैं जो कम उम्र में ही हाई ब्लड शुगर से प्रभावित हो जाते हैं। एक बार जब किसी व्यक्ति को मधुमेह हो जाए तो उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप सही डाइट प्लान फॉलो करें तो यह काफी हद तक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।इन डाइट प्लान में कई तरह की चटनी हो सकती हैं. गर्मियों में कच्चे आम से बनी चटनी ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती है. इस विषय पर जानने के लिए हमने आहार विशेषज्ञ से बात की है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या कच्चा आम डायबिटीज में फायदेमंद है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चा आम विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसके अतिरिक्त, हरे आम या कच्चे आम में ग्लाइसेमिक लोड काफी कम होता है। यही कारण है कि अगर आप गर्मियों में किसी भी तरह से कच्चे आम का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। चटनी के रूप में कच्चा आम भी आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कैसे बनाएं कच्चे आम की चटनी

आवश्यक सामग्री

  • 1 कच्चे आम का गुदा
  • 10 से 15 पुदीने की पत्तियां
  • 2 से 3 हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 से 2 कली लहसुन

विधि

सबसे पहले कच्चे आम से गुदा निकाल लें। अब इसे सिलबट्टे की मदद से अच्छे से पीस लें। इसके बाद पुदीने का पत्ता, लहसुन, नमक और हरी मिर्च डालकर फिर से बारीक पीस लें। लीजिए आपकी स्वादिष्ट और चटपटी चटनी तैयार है। इसे आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है पपीते के पत्ते का जूस, जानें पीने के खास फायदे