खराब खान-पान और जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें मधुमेह भी शामिल है। डायबिटीज में शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। मधुमेह शरीर में कई अन्य बीमारियों का भी कारण बनता है।डायबिटीज रोगियों में हृदय, लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। वैसे तो डायबिटीज रोग का निदान होने पर दवाइयों का सेवन किया जाता है। लेकिन आप सही लाइफस्टाइल और खान-पान से भी डायबिटीज रोग को कंट्रोल कर सकते हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि डायबिटीज के मरीज रात के खाने में क्या खा सकते हैं? आइए एक्सपर्ट जानते हैं-
डायबिटीज के मरीज रात के खाने में क्या खा सकते हैं?-
1. जौ की रोटी- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी डाइट में गेहूं की जगह जौ की रोटी शामिल करें। रात को जौ के आटे की रोटी खाना बहुत फायदेमंद होता है। जौ की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है. जौ की रोटी पचाने में भी बहुत आसान होती है. इसलिए आपको अपने डिनर में जौ की रोटी शामिल करनी चाहिए।
2. ज्वार की रोटी- डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ज्वार की रोटी जरूर शामिल करनी चाहिए। ज्वार की रोटी खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है. रात के खाने में आप ज्वार की रोटी, दाल और सब्जी का सेवन कर सकते हैं।
3. जौ का दलिया- रात में आप जौ का दलिया भी खा सकते हैं। जौ का दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जौ के दलिया में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, इससे पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। आप रोज डिनर में जौ का दलिया खा सकते हैं। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और पोषण भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।
4. दाल और सब्जी- डायबिटीज रोगी दाल और सब्जी को अपने डिनर में जरूर शामिल करें। इससे आपको प्रोटीन और फाइबर मिलेगा। साथ ही, शरीर को कई अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे। दाल और सब्जी खाने से आपको एनर्जी भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगी।
5. बेसन का चीला- अगर आपको डायबिटीज है तो आप बेसन का चीला अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आप धनिया, प्याज और टमाटर भी काटकर मिला सकते हैं। रोजाना बेसन का चीला खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
6. मूंग दाल का चीला- मूंग दाल का चीला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो मूंग दाल का चीला अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मूंग दाल का चीला डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इससे पूरा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।
अगर आपको भी डायबिटीज है, तो अपनी डाइट में रिफाइंड शुगर, डीप फ्राइड फूड्स बिल्कुल शामिल न करें। इसके अलावा, रात को दूध और अन्य प्रोडक्ट्स का सेवन करने से भी बचें।
यह भी पढ़ें:
स्वाति मालीवाल पर सीएम हाउस में मारपीट का आरोप, मामले ने लिया राजनीतिक रंग
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check