कांग्रेस पार्टी छोड़कर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भाजपा की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने के संकेत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक बयान से मिले हैं।उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनकी ऊंचाई के हिसाब से पार्टी उन्हें सम्मान देगी। उनकी राज्यसभा की सदस्यता के बारे में भाजपा की केंद्रीय समिति ही निर्णय लेगी। इसकी जानकारी पत्रकारों को जल्द मिलेगी।
अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि अशोक चव्हाण को दिल्ली भेजा जा सकता है। इसी वजह से अटकलें लगाई जा रही है कि भाजपा की ओर से अशोक चव्हाण को राज्यसभा का नाम घोषित किया जाएगा और वे राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण को भाजपा की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने और उनकी बेटी श्रीजया को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव का टिकट दिए जाने का ऑफर दिया गया है। इसी वजह से अशोक चव्हाण आज ही भाजपा में शामिल हो गए, जबकि चर्चा थी कि अशोक चव्हाण 15 फरवरी को भाजपा में प्रवेश लेने वाले हैं। पार्टी के भीतर अशोक चव्हाण की ओर से राज्यसभा का नामांकन भरने की जोरदार तैयारी की जा रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check