उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में चार लोगों ने किसी मामूली बात पर 19 वर्षीय युवक को कथित तौर पर चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित राहुल खतरे से बाहर है और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद के एक कारखाने में काम करने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम करीब सात बजे गोकुलपुरी में मोमोज खा रहा था, तभी उस पर हमला किया गया।
पीड़ित ने दो आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक के साथ उसकी मामूली बात पर बहस हुई थी।पुलिस अधिकारी ने कहा, ”मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check