मुंबई रोहित शेट्टी की साल की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ पर हर किसी की नजर है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार-कास्ट नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले डायरेक्टर ने मां बनने वाली दीपिका पादुकोण की ताजा झलक से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी.
आपको बता दे की दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने आज 19 अप्रैल को ‘सिंघम अगेन’ से दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ‘शक्ति शेट्टी’ अजय देवगन का आइकॉनिक पोज देती नजर आ रही हैं.और कैप्शन में लिखा है, ‘रील के साथ-साथ रियल में भी मेरी हीरो लेडी सिंघम हैं। दीपिका पादुकोने’. फोटो में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को बांध कर और स्टाइलिश चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा किया. वाइब्रेंट बैकग्राउंड के साथ खाकी वर्दी में दीपिका का लुक काफी आकर्षक लग रहा है.
पिछले साल ही निर्माताओं ने दीपिका को उग्र शक्ति शेट्टी की भूमिका में पेश किया था. इस बार मेकर्स ने एक्ट्रेस को नए अंदाज में पेश किया है. फोटो में दीपिका पादुकोण को अजय देवगन के ‘सिंघम’ स्टेप के साथ बेधड़क दिखाया गया है.कुछ दिनों पहले ‘सिंघम अगेन’ के सेट से दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिससे फैन्स के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
पिछले साल अक्टूबर में निर्माताओं ने शक्ति शेट्टी के रूप में दीपिका का पहला लुक दिखाया था. उन्होंने दो पोस्टर जारी किए थे, जिसमें वर्दी पहने और बंदूक थामे एक्ट्रेस बेहद खतरनाक लग रही थीं.उनका चेहरा खून से सना हुआ था, उन्होंने जोर से हंस रहे एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल दी थी, जिसके बाल उन्होंने अपने दूसरे हाथ से पकड़ रखे थे. फिलहाल ये फिल्म इस साल के अंत में 15 अगस्त 2024 को रिलीज के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें:
बजाज पल्सर NS400 की स्पोर्टी लुक वाली बाइकअपडेटेड वर्जन साथ होगी लॉन्च
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check