उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में छह दिन से लापता एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने गेहूं के खेत से बरामद किया है।
ओरन पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुरा गांव का रहने वाला युवक लखन सिंह (27) पिछली 29 फरवरी की दोपहर बाद से लापता था, इस आशय की गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए और दुर्गंध आने पर शव देखा, जिसकी पहचान लखन सिंह के रूप में हुई। शव क्षत-विक्षत था, ऐसा प्रतीत होता है कि शव चार-पांच दिन पुराना है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check