हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फलों और जूस को हमेशा ही अपनी डाइट में सामिल करना चाहिए, क्योंकि फलों में अनेक प्रकार के ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स को सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी होते हैं। सुबह नाश्ते में एक ग्लास फ्रूट जूस पीकर अलग ही ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है, लेकिन कई बार इन्हें पीने पर पेट दर्द, सिर दर्द या उल्टी जैसा भी फील होने लगता है। आपको बता दें कि कुछ फलों का जूस खाली पेट पीना बिल्कुल भी सही नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मौजूद कुछ विटामिन और मिनरल्स की प्रकृति ऐसी होती है कि इसे पीने से गैस की समस्या होने लगती है, तो आइए जानते हैं कि खाली पेट किन फलों का पीना होता है फायदेमंद।
अनार के जूस का सेवन :-
खाली पेट अनार के जूस को पिया जा सकता है। इसे पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है, कब्ज की प्रॉब्लम भी दूर होती है। इसके साथ ही अनार का जूस एनीमिया की प्रॉब्लम भी दूर करने में बहुत ही कारगर है।
सेब का सेवन :-
सेब में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। अगर आप खाली पेट इसका जूस पीते हैं, तो इससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। इसके साथ ही सेब में फाइबर भी मौजूद होता है जिससे डाइजेशन सही रहता है। सेब के जूस में कई ऐसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करते हैं।
एलोवेरा जूस का सेवन :-
खाली पेट जिन फलों का जूस स्वास्थ के लिए अच्छा माना जाता है उसमें से एलोवेरा भी एक है। एलोवेरा विटामिन ए, सी और विटामिन बी3 का खजाना जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। खाली पेट इसे पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। एलोवेरा का जूस हमारे बालों और स्किन के लिए अच्छा होता है। गाजर के जूस से भी आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसका जूस फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। गाजर का जूस पेट के पीएच बैलेंस को मेनटेन रखता है और पेट की प्रॉब्लम से राहत दिलाता है।
चुकंदर के जूस का सेवन :-
चुकंदर का जूस भी उन हेल्दी जूस में शामिल है, जिसे पीने से शरीर में खून बढ़ता है। ब्रेन सेल्स हेल्दी रहते हैं। सुबह खाली पेट पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है। फेस की चमक भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें:
आप भी बार-बार अपनी एपल आईडी का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो ये ट्रिक है आपके बड़े काम की
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check