धनिया पत्ती का उपयोग लगभग हर व्यंजनों में किया जाता है। यह हमारे खाने का टेस्ट बढ़ाने के साथ ही हमारे स्वास्थ को भी कई सारे फायदे पहुंचाता है। इसकी पत्तियों को खाने में उपयोग करने के आलावा आप इसका जूस भी पी सकते हैं। ताजे धनिए की पत्तियों को पानी में मिलाकर इसका जूस बनाकर पिने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। धनिया में कई सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन ए, सी,के, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल और डाइटरी फाइबर शामिल हैं। इसके अलावा धनिए के जूस में विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम कर एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है धनिया पत्ती के जूस के फायदे।
धनिया शुगर को करें कंट्रोल :-
धनिए का जूस पिने से लिवर के कार्य में सुधार होता है, जिससे यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।
पीरियड्स में लाभदायक :-
धनिया का जूस हर महीने होने वाले पीरियड्स के फ्लो में भी काफी सुधार करता है। साथ ही इस दौरान होने वाली ऐंठन, सूजन और दर्द को भी कम करता है।
हार्ट के लिए अच्छा :-
धनिए के जूस को नियमित पीने से दिल की सेहत बेहतर होती है। इसमें मौजूद पोटेशियम से दिल के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
टेंशन को करे कम :-
धनिए का रस तनाव को कम करता है। यह आपकी नसों को शांत करता है और स्वाभाविक रूप से आपकी स्लीप साइकिल में सुधार करता है।
हड्डियों को करे मजबूत :-
धनिए का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह उन्हें मजबूत बनाने में भी बहुत मददगार होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद :-
धनिया में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन होता है। यह दोनों तत्व आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में धनिया जूस पीने से आंखों को भी बहुत फायदा मिलता है।
स्किन की जलन को करें कम :-
कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि जब स्किन की जलन जैसे सनबर्न आदि की बात आती है, तो धनिए का जूस बहुत प्रभावी हो सकता है।
पाचन को सुधारे :-
धनिए का जूस पाचन के लिए भी बहुत गुणकारी है। यह जूस अपने गुणों के कारण बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें:
पौष्टिक गुणों से भरपूर मात्र यह एक फल,आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check