ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के अंतिम संस्कार के लिए हजारों लोग सड़कों पर एकत्र हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. गौरतलब है कि 19 मई को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में इब्राहिम रायसी समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी.इब्राहिम रइसी की मौत के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. वहीं, ईरान ने देश में 5 दिवसीय शोका का ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति रईसी के बॉडी को 22 मई की शाम उनके जन्मस्थल मशहद में दफनाया जाएगा.
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का पार्थिव शरीर जब ईरान पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़ पड़े। रविवार को हुए इस हादसे में रायसी और विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियां समेत नौ लोगों की मौत हो गई. जैसे ही शव ट्रक में पहुंचा, गार्ड और भीड़ ने फूल बरसाए और दुआएं पढ़ीं।पार्थिव शरीर पहुंचने का फुटेज भी सामने आया है जिसमें अपने प्रिय नेता को को विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर के आगमन की प्रत्याशा में पारंपरिक ईरानी संगीत और प्रार्थनाएँ गाई गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान में इब्राहिम रईसी को आखिरी विदाई देने के लिए कई जगहों पर आयोजन होंगे. इनमें से पहला कार्यक्रम मुल्क के उत्तर-पश्चिम शहर तबरिज में हो रहा है. जहां उनकी हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था.इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति के बॉडी को धार्मिक लिहाज से सबसे अहम माने जाने वाले कोम प्रांत ले जाया जाएगा. इब्राहिम रईस के साथ इस हादसे में मारे गए ईरान के विदेश मंत्री के बॉडी को ईरान की राजधानी तेहारान लाया जाएगा. जहां आगे की कार्यक्रम की जाएगी. ईरान ने 22 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check