डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज है स्ट्रॉबेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि देश को अब डायबिटीज कैपिटल के नाम से जाना जाने लगा है। डायबिटीज के इलाज के साथ-साथ खान-पान और जीवनशैली से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी में मरीज अक्सर खाने-पीने को लेकर असमंजस में रहते हैं।अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण डायबिटीज की बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं और डाइट में तमाम अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, उन्हें डायबिटीज सबसे जल्दी हो सकता है। यही कारण है कि मरीज हेल्दी फलों का सेवन करना भी बंद कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए स्ट्रॉबेरी किसी औषधि से कम नहीं है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी के फायदे और खाने का सही तरीका।

डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी के फायदे- 

स्ट्रॉबेरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर एक फायदेमंद फल है। स्वाद में टेस्टी होने के साथ ही इसमें मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद गुण न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, बल्कि इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है। अक्सर लोग इसे मीठा फल समझ कर डायबिटीज में खाने से बचते हैं। लेकिन इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर कई गंभीर समस्याओं से बचाने में मददगार होते हैं। इसमें मौजूद जरूरी विटामिन डायबिटीज में औषधि का काम करते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, “स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलिफोनिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने से लेकर इंसुलिन रेजिस्टेंस को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो वजन ठीक रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कई अनोखे फायदे मिलते हैं।”

डायबिटीज में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से ये फायदे मिलते हैं-

1. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2. स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नामक कंपाउंड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंसुलिन रेजिस्टेंस में गड़बड़ी से बचाने में मदद करता है।

3. स्ट्रॉबेरी में फाइबर और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो डायबिटीज के मरीजों का वजन ठीक रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

4. टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

स्ट्रॉबेरी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसके सेवन से मधुमेह के रोगियों में मीठे की लालसा भी कम हो जाती है। आप इसका सेवन नाश्ते से लेकर रात के खाने तक कभी भी कर सकते हैं। नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से दिल और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करते हैं उन्हें भी डायबिटीज का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें:

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें सरसों का सेवन, पाचन तंत्र बनेगा मजबूत