मुनक्का बनाने के लिए अंगूर को विशेष रूप से सुखाया जाता है और अंगूर से ही मुनक्का बनकर तैयार हो जाता हैं।जो गुण अंगूर में होते है वो सभी गुण मुनक्का में भी आ जाते हैं। बाजार में मुनक्का दो प्रकार का आपको मिल जायेगा। लाल और काला मुनक्का, आपको बता दें की मुनक्का को खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इसके साथ ही शरीर का वायु दोष भी दूर हो जाता है। इतना ही नहीं एनीमिया की समस्या को दूर रखता हैं। ये सूखे मेवे में गिना जाता है, यह शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इनमे कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। आइए जानते है मुनक्का के फायदे के बारे में,
बुखार
मुनक्का में फिनोलिक एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है। जिसकी वजह से यह बैक्टिरियल संक्रमण और वायरल से बुखार को जल्दी ठीक करने में हमारी मदद करते हैं.मुनक्का और अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें. सुबह दूध में इसे उबाल लें. और फिर इसका सेवन करें।
आँखों के लिए
आँखों के लिए विटामिन ए, बीटा कैरोटीन आवश्यक होता है जो हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है. मुनक्का को खाने से आँखों की कमज़ोरी, मोतियाबिंद आदि की समस्या नही होती हैं.
एनीमिया
मुनक्का के सेवन से खून को बनाने में मदद मिलती है। यह हमारे शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की ज़रूरत को पूरा करता है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कॉपर होता है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। मुनक्का को पानी में भिगो दें, सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
हड्डियों होती है मजबूत
मुनक्का कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है। मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें बोरान पाया जाता है जो कैल्शियम सोखने और हड्डियों तक कैल्शियम को पहुँचाने में मदद करता है। हड्डियों और जोड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
कब्ज
मुनक्का पेट में जाने के बाद पानी को सोखता है जिससे यह फूल जाता है और कब्ज में राहत देता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है। जो स्वाभाविक रूप से कब्ज को नियंत्रित करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े:हींग के इस्तेमाल से अपच और पाचन की समस्या से मिलती है राहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check