दालों के सेवन से इन बीमारियों में मिलता है लाभ

अगर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है तो  हमारे लिए जरूरी है की स्वस्थ आहार जिसे हमें सभी जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। हमें स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार से भरपूर चीजों की आवश्यकता होती है। दाल को भी स्वस्थ आहार में से एक माना जाता है यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें की बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो हमारे संपूर्ण विकास के लिए मददगार होता है, दाल में सभी जरूरी विटामिन, आयरन, फोलेट, जिंक और मैग्नीशियम ये सभी पाए जाते है इन्ही की समन्वय की वजह से दाल को सम्पूर्ण आहार का दर्जा प्राप्त है।दाल का से सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही जरूरी है। दाल को भारतीय व्यंजनों में प्रसिद्ध माना गया है, अगर हम आजकल की खानपान के बात करें तो आजकल फास्ट फूड का तेजी से इस्तेमाल किया जाने लगा है बच्चो के साथ साथ बड़े बौजुर्गों को भोजन में दाल का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। दालों को अपने आहार में शामिल करने के होने वाले फायदे के बारे में जानते है,

अरहर की दाल वजन घटाने के लिए है उपयोगी

अरहर की दाल को तुअर की दाल से भी जाना जाता है। अरहर दाल में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, ये सभी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अगर इस दालों का नियमित रूप से सेवन से गैस और पेट दर्द की समस्या से निजात मिल सकती है। इसमें फाइबर भी  होता है, जोकि वजन घटाने में भी उपयोगी माना गया है।

मसूर की दाल दस्त और कब्ज में है फायदेमंद

अगर आप मसूर दाल का सेवन करते है तो इससे दस्त और कब्ज की समस्या भी दूर होने के साथ शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। मसूर दाल का सेवन आंखों के लिए भी लाभकारी माना गया है।

मूंग की दाल से गैस में है फायदेमंद

अगर आप मूंग दाल का सेवन करते है तो इससे उन लोगों के अच्छा है जो पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। इसके सेवन से गैस की समस्या को रोकने में मदद मिलती है। अगर आप इस दाल का सेवन करते है तो इससे डायबिटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी इसके सेवन का लाभ मिलता है।

उड़द दाल से खून की कमी को पूरा करता है

उड़द दाल का सेवन हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रखने में मदद करता है और  शरीर में ऊर्जा का स्तर काफी कम हो जाता है। उड़द की दाल के सेवन से  हड्डियों को भी मजबूती मिलती है डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह दाल फायदेमंद है।

यह भी पढ़े:मूंगफली के दानों में छिपे है सेहत से जुड़े कई महत्वपूर्ण फायदे