अंगूर का सेवन करने से बढ़ सकती है आंखों की रोशनी और भी हैं फायदे, जानें 5 बड़े फायदे

ठंड कम होने के साथ ही धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आने लगा है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव जरूर करना चाहिए। बदलते मौसम के साथ मौसमी फलों और सब्जियां को डाइट का हिस्सा बनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। फलों की बात करें तो इन दिनों अंगूर खूब खाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये फल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है।आज हम आपको बताएँगेअंगूर के पोषक तत्व और इसके खाने से होने वाले फायदे।

अंगूर में होते हैं कई पोषक तत्व
अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद होता है अंगूर
अंगूर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाता है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है वे अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है अंगूर
अंगूर पोटैशियम और फॉस्फोरस का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बेस्ट है। पोटैशियम नेचुरल डाइयूरेटिक है जिससे किडनी से सोडियम ज्यादा एक्सक्रीट होता है और ब्लड वेसल्स रिलैक्स हो जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। हाई बीपी के मरीजों को हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

अंगूर खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां
थकान और कमजोरी रहेगी दूर
जो लोग काम के दौरान जल्दी थक जाते हैं उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए। ये एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी अंगूर का सेवन किया जाता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

स्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखता है अंगूर
त्वचा की समस्याओं को रोकता है
अंगूर उम्र बढ़ने और अन्य त्वचा की समस्याओं के संकेत को रोक सकता है। जब एक आम मुंहासे दवा बेंजोयल पेरोक्साइड के साथ जोड़ा जाता है, तो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। अंगूर त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार हो सकता है। इसका सेवन हेल्दी स्किन पाने में मददगार है।

डायबिटीज मरीजों को खाना चाहिए अंगूर
मधुमेह से ग्रसित लोगों को अंगूर का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हो जाएगा कंट्रोल, जैतून का तेल का इस तरह करें इस्तेमाल