क्या आप जानते हैं कि अगर हम सोंठऔर गुड़ का एक साथ सेवन करें तो यह हमारे शरीर को बहुत फायदे पहुंचाता है।कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है सोंठ और गुड़ दोनों ही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।इन दोनों में कई औषधीय गुण और पोषक तत्व होते हैं।जो हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाता है।सोंठ और गुड़ दोनों एक साथ खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती हैसोंठ में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।जिससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है। आइए जानते हैं इनके सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
1.महिलाओं के फायदे-डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है ऐसे में सोंठ और गुड़ का सेवन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।इन दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी से उबरने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
2.हड्डियों में फायदे-सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम मौजूद होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है अगर हम रोजाना इन का सेवन करते हैं तो हमारी हड्डियों में दर्द या सूजन नहीं होती है।
3.इम्युनिटी में मजबूती- सोंठ और गुड़ दोनों का एक साथ सेवन इम्युनिटी में बूस्ट होती हैं इन दोनों में विटामिन और कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को मदद करते हैंरोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में । इससे आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check