अश्वगंधा और आंवला दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आंवला और अश्वगंधा का एकसाथ सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने से लेकर कई अनोखे फायदे मिलते हैं। अश्वगंधा और आंवला दोनों ही आयुर्वेद के मुताबिक प्रभावशाली औषधि हैं, इन दोनों का इस्तेमाल पुराने समय से ही आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। आंवला में मौजूद गुण आपके पाचन से लेकर मोटापे की समस्या में फायदेमंद होते हैं। वहीं अश्वगंधा ऐसे गुणों की खान है जिसका इस्तेमाल मानसिक समस्याओं को दूर करने से लेकर शरीर की कमजोरी तक में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं, आंवले के चूर्ण के साथ अश्वगंधा का इस्तेमाल करने से क्या फायदे मिलते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
अश्वगंधा में मौजूद गुण-
अश्वगंधा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, कई बीमारियों में अश्वगंधा का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। अश्वगंधा में मौजूद औषधीय गुण तनाव कम करने, मेमोरी बढ़ाने और वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में एक एंटी-एनीमिक और हेमटोजेनिक जड़ी-बूटी माना जाता है, इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है और हार्ट की हेल्थ के लिए भी इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
आंवला में पाए जाने वाले गुण-
आंवला कई बीमारियों और शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। शरीर के लिए आंवला के फायदे (Amla Benefits in Hindi) अनेकों हैं। आंवला में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, इसके अलावा पॉलीफेनोल्स, एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड, आयरन, साइट्रिक एसिड, गैलिक एसिड, और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। वजन कम करने से लेकर शरीर में खून की कमी तक आंवले का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
अश्वगंधा और आंवला खाने के फायदे-
अश्वगंधा और आंवला एक साथ खाने के फायदे इस तरह से हैं-
1. शरीर में खून की कमी यानी हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आंवला और अश्वगंधा का चूर्ण बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है।
2. मानसिक तनाव, डिप्रेशन और चिंता आदि की समस्या में आंवला और अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मेमोरी को बूस्ट करने के लिए भी अश्वगंधा और आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
3. शरीर में ब्लड शुगर का स्तर संतुलित करने के लिए अश्वगंधा और आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा और मिश्री के फायदे: इन 6 समस्याओं को दूर करने के लिए खाएं अश्वगंधा और मिश्री का मिश्रण
4. वजन कम करने के लिए रोजाना अश्वगंधा और आंवला पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण वजन कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं।
5. पुरुषों की शारीरिक कमजोरी और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है।
6. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला और अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।
7. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में आंवला और अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन के साथ हड्डियों को मजबूत करने में फायदेमंद होता है।
अश्वगंधा और आंवला का सेवन करने का तरीका
अश्वगंधा और आंवला का एक साथ सेवन करने के लिए आप सबसे पहले इन दोनों औषधियों का चूर्ण बना लें। इसके बाद समान मात्रा में रोजाना गर्म पानी या दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अधिक मात्रा में अश्वगंधा और आंवला का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, इसलिए बिना डॉक्टर से इसकी डोज के बारे में जानकारी लिए सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check