देश की आधी आबादी को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़े वादे किए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए 50 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित करेंगी. राहुल गांधी ने कहा, क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 फीसदी नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में महिलाओं की उपस्थिति 50 प्रतिशत नहीं है? यदि हां तो सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों है?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की ‘नारी न्याय’ गारंटी का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए 50 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित करेंगी. राहुल गांधी ने कहा कि सशक्त महिलाएं देश की किस्मत बदलेंगी. पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज भी तीन में से केवल एक महिला ही रोजगार में क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में सिर्फ एक पद पर महिला क्यों है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक़’. हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा.उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं. हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं.’उन्होंने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और स्वाभिमान वाली महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, ’50 फीसदी सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की किस्मत बदल देंगी.
ये भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check