इन 5 समस्याओं में नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल, बढ़ सकती है परेशानी

नारियल तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी हेल्दी माना जाता है। बालों से लेकर खाना पकाने में नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद बेहतर होता है। वहीं, बालों और स्किन पर नारियल तेल लगाने से आपकी खूबसूरती बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए नारियल तेल लगाना और खाना फायदेमंद नहीं होता है? जी हां, कुछ स्थितियों में नारियल तेल लगाने से आपकी परेशानी दूर होने के बजाय बढ़ सकती है। ऐसे में इन लोगों को नारियल तेल से दूरी बनाकर रहना है सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं किन स्थितियों में नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए?

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल?
1. ऑयली स्किन
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो नारियल तेल के इस्तेमाल से बचें। जी हां, ऑयली स्किन बालों को नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी स्किन और अधिक खराब हो सकती है। दरअसल, अगर आप चेहरे पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर और अधिक ऑयल जमा होने लगते हैं जिसकी वजह से चेहरे पर धूल-मिट्टी चिपकने की संभावाना बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है।

2. पिंपल्स पर न लगाएं- धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से चेहरे पर पिंपल्स की परेशानी होने लगती है। ऐसे में स्किन पर नारियल तेल लगाने से बचना चाहिए। अगर आप नारियल तेल लगाते हैं, तो इसे स्किन पर और अधिक गंदगी चिपक सकता है। ऐसे में पिंपल्स कम होने के बजाय बढ़ भी सकता है। इसलिए कोशिश करें कि पिंपल्स होने पर नारियल चेल न लगाएं।

3. फेशियल हेयर होने पर- अगर आपके चेहरे पर अधिक बाल हैं, तो नारियल तेल लगाने से बचें। दरअसल, जब आप चेहरे पर मौजूद बालों पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे बालों की ग्रोथ बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए स्किन और चेहरे पर नारियल तेल लगाने से बचें।

4. मसाज में न इस्तेमाल के नारियल तेल- फेस पैक या फिर कोई अन्य मॉइश्चराइजर प्रोडक्ट्स के बाद नारियल तेल का इस्तेमाल न करें। इससे आपके स्किन का रंग डल हो सकता है। इसलिए नारियल लगाने से बचें।

5. स्किन रैशेज- स्किन पर रैशेज या फिर किसी तरह की एलर्जी होने पर बिना डॉक्टरी सलाह के नारियल तेल न लगाएं। दरअसल, कुछ लोगों को नारियल से एलर्जी होती है। ऐसे में अगर वे नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे स्किन पर एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए नारियल तेल?

  • अगर आप गर्भवती हैं या फिर ब्रेस्ट फीड करा रह रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही नारियल तेल का सेवन करें।
  • नारियल तेल को किसी दूसरे हर्ब्स के साथ मिलाकर न खाएं। इससे एलर्जी की संभावना बढ़ती है।
  • अगर आपको पहले से किसी तरह की समस्या है, तो एक्सपर्ट से राय जरूर लें।
  • नारियल से एलर्जी होने पर नारियल तेल का सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

स्किन पर नारियल तेल बिना सोचे-समझे न लगाएं। दरअसल, कुछ लोगों को इससे परेशानी हो सकती है। इसलिए डॉक्टरी या एक्सपर्ट के सलाहनुसार नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें:

बालों पर ज्यादा देर तक तेल छोड़ना हो सकता है हानिकारक, जानें सही तरीका