BJP के संकल्प पत्र पर CM Yogi Adityanath ने कहा कि देश की 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार का काम आगे बढ़ चुका है। PM Modi ने कल अपना संकल्प पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र राजनीतिक दलों की परिपाटी थी लेकिन BJP ने संकल्प पत्र जारी करना शुरू कर दिया। PM Modi के कर कमलों से संकल्प पत्र जारी हुआ है।
CM Yogi Adityanath ने BJP के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी पर प्रेसवार्ता की। CM Yogi ने कहा कि सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी हुआ है। घोषणा पत्र के स्थान पर BJP ने संकल्प पत्र शुरू किया है। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी हुआ है।
CM Yogi ने कहा कि संविधान दिवस पर BJP का संकल्प पत्र जारी हुआ है। BJP की युवा, महिला, गरीब और किसान प्राथमिकता हैं। देश का एंबिशन ही modi जी का मिशन है। modi की गारंटी पर इस देश को विश्वास है। modi की गारंटी जन विश्वास का प्रतीक है।
CM Yogi ने कहा कि अमृत काल का ये पहला चुनाव हो रहा है जो आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्पित है। modi की गारंटी इस देश के हर तबके लिए एक प्रमाण है। पहला चुनाव जिसके परिणाम को लेकर लोग पहले से आश्वस्त हैं।
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check