उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र बोंदकी गांव में बुधवार को ढमोला नदी में चाब लेकर जा रहें श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तेज बहाव में पलट गई थी। जिसमें मरने वाले लोगों की संख्या नौ हो गई है। ट्रैक्टर ट्राली में बच्चों, महिलाओं सहित कई श्रद्धालु सवार थे। लापता हुए लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू चल रहा है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check