उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, लंबे समय तक माँ भारती की सेवा का सौभाग्य मिले। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने एक्स पर लिखा कि समर्पित कार्यकर्ता, निपुण संगठनकर्ता, सरल व्यक्तित्व, दक्ष रणनीतिकार, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check