दुनिया

October, 2023

  • 13 October

    नीरज ‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड’ की सूची में

    भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ‘मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड’ के लिए नामांकित किया है। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (वर्ल्ड एथलेटिक्स) ने गरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है। इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट …

  • 13 October

    अमेरिका पांच साल के लिए प्रदान करेगा रोजगार प्राधिकरण कार्ड

    अमेरिका ने ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों सहित कुछ गैर-आप्रवासी श्रेणियों को पांच साल के लिए रोजगार प्राधिकरण कार्ड प्रदान करने की घोषणा की है। इस कदम से देश में रहने वाले हजारों भारतीयों को फायदा मिलेगा।अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के अनुसार, वह कुछ गैर-नागरिकों के लिए प्रारंभिक तथा नवीनीकरण ईएडी के लिए रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों …

  • 13 October

    हमास ने इजरायल को जमीनी हमले शुरू करने पर कीमत चुकाने की दी धमकी

    फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने गुरुवार को शपथ लेते हुए कहा कि यदि इजरायल गाजा पर जमीनी हमला करता है तो उसे उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा, उनका समूह ऐसे विकल्पों को तलाशेगा जिससे यदि इज़रायल गाजा में जमीनी हमले को अंजाम देने की हिम्मत करता …

  • 13 October

    ऑपरेशन अजय: इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर चाटर्ड विमान दिल्ली पहुंचा

    फिलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 212 भारतीयों को लेकर एक पहली चार्टर उड़ान गुरुवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना हुआ और शुक्रवार सुबह दिल्ली के हवाई अड्डे पर उतरा। केन्द्र सरकार द्वारा ऑपरेशन अजय के तहत विशेष विमान से आज सुबह 5.50 बजे इजरायल से 212 …

  • 12 October

    गेल से ही प्रेरणा ली है, सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले रोहित

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का क्रिस गेल का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सफर में खुद ‘यूनिवर्सल बॉस’ से प्रेरणा ली है।अफगानिस्तान के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर विश्व कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाये। उन्होंने पांच छक्के लगाकर तीनों प्रारूपों …

  • 12 October

    भारत को विश्वकप में मिली दूसरी जीत, अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया

    कप्तान रोहित शर्मा की 84 गेदों में 131 रन की शतकीय पारी, विराट कोहली के अर्धशतक 55 रन तथा जसप्रीत बुमराह 39 रन देकर चार विकेट के बदौलत भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्वकप के नौवें एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और इशान …

  • 12 October

    फ्यूल ने 17वां स्थापना दिवस मनाया, 90 वंचित छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति

    हाशिए पर रहने वाले युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन फ्यूल (फ्रेंड्स यूनियन फॉर एनर्जाइजि़ंग लाइव्स) ने वंचित समुदायों के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पुणे में अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में आकर्षक गतिविधियां शामिल थी। इसमें 90 वंचित महिला छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना शामिल था, जो कौशल विकास …

  • 12 October

    राजनाथ ने फ्रांस के रक्षा मंत्री लेकोर्नू के साथ पेरिस में की ”सार्थक” बैठक

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है और दोनों देश इन्हें ”नई ऊंचाइयों” पर ले जाने को लेकर उत्सुक हैं।रक्षा मंत्री सिंह ने फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबस्टियन लेकोर्नू के साथ पेरिस में बातचीत करने के बाद यह बात कही। उन्होंने लेकोर्नू …

  • 12 October

    इजराइल-हमास युद्ध में अबतक 22 अमेरिकी नागरिकों की मौत, गाजा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी खंडहर में तब्दील

    इजराइल-हमास युद्ध में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। एक दिन पहले इस युद्ध में 14 अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई थी। वहीं इजराइली एयरफोर्स ने गाजा में इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर हमला कर खंडहर में तब्दील कर दिया है। इजराइली डिफेंस फोर्सेस …

  • 12 October

    खालिस्तानी आतंकियों को आश्रय देने वाले व्यक्ति को कनाडा ने दिया प्रवेश

    कनाडा ने खालिस्तानी आतंकियों को आश्रय व भोजन देने वाले को देश में प्रवेश की अुनमित दे दी है। कनाडा के आव्रजन न्यायाधिकरण ने फैसला दिया है कि करीब एक दशक पहले भारत में खालिस्तानीआतंकवादियों को आश्रय और भोजन मुहैया कराने वाले सिख व्यक्ति को देश में प्रवेश की अनुमति दी जाए, क्योंकि उसने ऐसा परिस्थितिवश और प्रतिशोध की कार्रवाई …