बांग्लादेश की साइमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक चुनी गई हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइमा वाजेद ने इस पद के दूसरे उम्मीदवार डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी रहे नेपाल के डॉ. शंभु प्रसाद आचार्य को मात दी। इस पद पर चार वर्षों के कार्यकाल के लिए …
दुनिया
November, 2023
-
2 November
अमेरिका के मंत्री एंटनी ब्लिंकन और लॉयड ऑस्टिन ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत जाएंगे
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इस महीने नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत की यात्रा करेंगे और अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने …
-
2 November
जयशंकर ने संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-पुर्तगाल के बीच सीधे हवाई संपर्क की जरूरत पर जोर दिया
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए भारत एवं पुर्तगाल के बीच सीधे हवाई संपर्क की आवश्यकता रेखांकित की। जयशंकर पुर्तगाल एवं इटली की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे। भारतीय समुदाय के साथ संवाद …
-
2 November
मध्य इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं
मध्य इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में गुरुवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इसमें कोई बड़ी लहरें नहीं उठीं और सुनामी की आशंका नहीं है। यह जानकारी देश के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने दी। एजेंसी ने पहले 6.6 तीव्रता वाले भूकंप का आकलन किया था। जकार्ता के समयानुसार भूकंप आज सुबह 04:04 …
-
2 November
विश्व कप : चोटों से परेशान हुई न्यूजीलैंड की टीम, विलियमसन-चैपमैन के बाद मैट हैनरी भी चोटिल
न्यूजीलैंड की चोटों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को पुणे में खेले गए मैच के दौरान टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज मैट हेनरी को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई है, न्यूजीलैंड को इस मैच में 190 रन से हार का सामना करना पड़ा। हेनरी अपने छठे ओवर के दौरान दाहिनी …
-
2 November
चोटों के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा : टॉम लैथम
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बुधवार को यहां कहा कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उनकी टीम को विश्व कप में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड को बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के हाथों 190 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार तीसरी हार है। इससे उसकी टीम की …
-
2 November
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, 190 रन से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व के 32वें मुकाबले में क्विंटन डिकॉक 114 रन और रासी वान दर दुसें 133रन शतकीय प्रहार के बाद केशव महाराज 46 रन पर चार विकेट और मार्को यानसेन 31 रन पर तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 35.3 ओवर में 167 रन पर पवेलियन भेजकर 190 …
-
2 November
गूगल, मैच ग्रुप ने प्ले स्टोर एंटीट्रस्ट मामले में किया सेटलमेंट
टेक दिग्गज गूगल ने ऐप स्टोर एंटीट्रस्ट मामले में टिंडर, हिंज और ओकेक्यूपिड के डेटिंग ऐप प्रोवाइडर मैच ग्रुप के साथ सेटलमेंट कर लिया है। सेटलमेंट एग्रीमेंट के हिस्से के रूप में, मैच ग्रुप 31 मार्च, 2024 तक यूजर च्वॉइस बिलिंग लागू करने में सक्षम होगा। यह फीचर यूजर्स को गूगल के सिस्टम के अलावा अन्य सिस्टम से भुगतान करने …
-
2 November
एड फ्री होंगे फेसबुक और इंस्टाग्राम , मेटा ने लॉन्च किए सब्सक्रिप्शन प्लान
मेटा ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स को जोरजदार झटका दिया है। अब इन दोनों ही प्लेटफॉर्म में यूजर्स को यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं। दरअसल मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। मेटा के इन पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की चर्चा सोशल मीडिया में पिछले काफी दिनों से चल रही थी। …
-
1 November
लद्दाख में आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के विकास की अनंत संभावनाएं : मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि लद्दाख में आध्यात्मिक, रोमांचकारी एवं साहसिक और प्राकृतिक पर्यटन के विकास की अनंत संभावनाएं हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार को लद्दाख में उनके नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लद्दाख के लोगों के लिए पूरे देश में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी देशवासियों के दिल में आप सब के लिए …
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check