दुनिया

July, 2024

  • 20 July

    सुल्तान इब्राहिम औपचारिक रूप से मलेशिया के नए सम्राट नियुक्त

    मलेशिया में कुआलालम्पुर के नेशनल पैलेस में आयोजित एक भव्य समारोह में शनिवार को सुल्तान इब्राहिम सुल्तान इस्कंदर को औपचारिक रूप से मलेशिया के नए राजा के रूप में ताजपोशी की गयी। समारोह में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ-साथ ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा सहित विदेशी …

  • 20 July

    बांग्लादेश में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच 245 भारतीय स्वदेश लौटे

    बांग्लादेश में छात्रों के जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच वहां रहने वाले 15,000 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और अराजकता के बीच शुक्रवार रात को 245 भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी ढाका …

  • 20 July

    पेरिस ओलंपिक में सेना के 24 खिलाड़ी, पहली बार महिला खिलाड़ी भी

    भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा समेत सेना के 24 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 सदस्यीय दल में शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि पहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। तोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। वह 2023 एशियाई खेलों, …

  • 19 July

    समुद्र में बहकर आई दुनिया की सबसे दुर्लभ और भारी भरकम व्हेल मछली

    अंतरिक्ष,समुद्र और इंसान के मस्तिष्क के बारें में अभी तक सब कुछ पता नहीं चला है। यही कारण है कि कभी कभी ऐसी जानकारी हाथ लग जाती है जो सबसे अलग होती है। समुद्र की गहराइयों के बारे में भी सब कुछ नहीं मालूम है। यही कारण है कि बहुत बार हमें समुद्र से जुड़े ऐसे रहस्यों के बारे में …

  • 19 July

    विज खलीफा पर अवैध ड्रग रखने का आरोप, हुए गिरफ्तार

    रोमानिया में बीच प्लीज फेस्टिवल में प्रस्तुति देने के दौरान मारिजुआना का सेवन करने के बाद रैपर विज खलीफा पर अवैध ड्रग रखने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रैपर को गिरफ्तार कर लिया है। रोमानियाई संगठित अपराध विरोधी अभियोजकों डीआईआईसीओटी ने एक प्रेस रिलीज में कहा-संगठित अपराध और आतंकवाद की जांच के लिए निदेशालय-कॉन्स्टैंटा प्रादेशिक सेवा के अभियोजकों ने …

  • 19 July

    इराकी अर्धसैनिक बलों के गोला-बारूद डिपो में विस्फोट से हड़कंप

    इराक की राजधानी बगदाद के पास इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के गोला-बारूद डिपो में एक साथ कई विस्फोट हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि गुरुवार को अर्धसैनिक बलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पहला विस्फोट बगदाद के दक्षिण में यूसुफियाह इलाके में 42वीं हशद शाबी ब्रिगेड के डिपो में स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे …

  • 19 July

    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो यूक्रेन का क्या होगा, जेलेंस्की बोले बढ़ेंगी दिक्कतें

    एक तरफ मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर राष्ट्रपति पद के रेस से बाहर होने का दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति भी मजबूत होती जा रही है। इस सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ट्रंप के जीत की संभावनाओं को बढ़ता देख कर घबरा गए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा …

  • 19 July

    नेतन्याहू ने कहा, रफा क्रॉसिंग पर इजरायल का रहेगा नियंत्रण

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में रफा क्रॉसिंग का अचानक दौरा किया और पूरे गाजा-मिस्र सीमा पर इजरायल के नियंत्रण को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा, युद्ध विराम समझौता होने के बाद भी रफा क्रासिंग पर इजरायल का नियंत्रण रहेगा। नेतन्याहू ने गुरुवार को रफा में कमांडरों से बात की। यहां इजरायली सुरक्षा बलों ने मई …

  • 19 July

    ब्रिटेन में चुनाव के बाद दंगा, ‘ जलता रहा लीड्स का हेयर हिल्स’

    संसदीय चुनाव के बाद ब्रिटेन में हिंसा की चिंगारी भड़क उठी है। लीड्स के हेयर हिल्स में हुए दंगे की डरावनी तसवीरें सामने आई हैं। दंगों का सबसे ज्यादा कहर सड़कों पर बरपा है। बेखौफ दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई जगह आगजनी की। बसें फूंक दी हैं। उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी और …

  • 19 July

    बांग्लादेश में अशांति, अब तक 19 लोगों की मौत…इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप

    बांग्लादेश में कोटा सुधार प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के बीच देश में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो गयी है। नेटब्लॉक्स ने टेलीग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, बांग्लादेश वर्तमान में पूरी तरह से इंटरनेट शटडाउन का सामना कर रहा है। लाइव नेटवर्क डेटा से पता चलता है कि देश में अब लगभग पूर्ण राष्ट्रीय इंटरनेट शटडाउन की स्थिति है। पोस्ट …