राजस्थान

November, 2023

  • 6 November

    गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा से भरा अपना नामांकन

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। श्री गहलोत ने नामांकन पत्र भरने से पहले अपनी बहन विमला से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि जिस प्रकार पिछले पांच सालों में उनकी …

  • 4 November

    राजस्थान विधानसभा चुनाव में 56 हजार से अधिक मतदाता करेंगे घर बैठे मतदान

    राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 56 हजार से अधिक मतदाता घर बैठे मतदान करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार …

  • 3 November

    मुख्यमंत्री गहलोत ने राजे को कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती दी

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कांग्रेस की सात ‘गारंटियों’ पर बहस करने की चुनौती दी है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान के इस चुनाव में मुख्य मुद्दा कांग्रेस पार्टी की यही सात चुनौतियां हैं। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,”राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। …

  • 3 November

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 दिनों में 463 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

    राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद 24 दिनों में प्रदेश में 463 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक करीब 670 प्रतिशत अधिक हैं। राज्य के निर्वाचन विभाग के अनुसार …

  • 2 November

    पश्चिमी-मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक शोभना ने कार्यभार संभाला

    पश्चिमी-मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक के रूप में शोभना बंदोपाध्याय ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स वर्ष-1987 बैच की वरिष्ठ रेल अधिकारी श्रीमती बंदोपाध्याय पश्चिम-मध्य रेलवे में महाप्रबन्धक जैसे महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण करने वाली पहली महिला रेल अधिकारी हैं। इससे पहले वह रेलवे बोर्ड में प्रिन्सिपल एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर (विजिलेंस) के पद …

  • 2 November

    कोटा संभाग में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी विरोध के स्वर

    राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशियों का विरोध का सिलसिला शुरू हो गया है।कोटा जिले में विरोध सांगोद विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक भरत सिंह कुंदनपुर कांग्रेस की ओर से घोषित …

  • 1 November

    राजस्थान का गैंग दुबई से मंगवा रहे सोना, लखनऊ से तीन गिरफ्तार

    राजस्थान का गैंग दुबई से सोना मंगवाता है। इसका खुलासा लखनऊ की सरोजनी नगर की पुलिस ने बुधवार को किया है। दुबई से सोना की गोली बनाकर लाये एक यात्री को एयरपोर्ट चौकी प्रभारी जग प्रसाद ने दबोचा है। उसके दो साथी भी पकड़े गये, जो राजस्थान के रहने वाले हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि 29 अक्टूबर को अमौसी …

October, 2023