राजनीति

September, 2023

  • 15 September

    मोदी ने इंजीनियर्स डे पर सर एम विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सर एम विश्वेश्वरैया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी कर्मनिष्ठ अभियंताओं को शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने एक एक्स (पूर्व ट्वीटर) पोस्ट में कहा कि सर एम विश्वेश्वरैया से पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रधानमंत्री ने चिक्काबल्लापुरा की झलकियां भी साझा कीं, …

  • 15 September

    ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के हिन्दी प्रेम पर मोदी हुए मंत्रमुग्ध

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त एवं उच्चायोग के अन्य अधिकारियों के हिन्दी के प्रति प्रेम एवं हिन्दी की कहावतों एवं दोहों को सोशल मीडिया पर साझा करने की सराहना की है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओआम ने ट्वीटर (अब एक्स) पर कल देर रात एक पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जिसमें उच्चायोग …

  • 14 September

    टेस्ला का इस साल भारत से 1.9 अरब डॉलर तक के ऑटोमोबाइल पार्ट्स मंगाने का लक्ष्य है : पीयूष गोयल

    वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन प्रमुख टेस्ला इंक ने इस साल भारत से 1.9 अरब डॉलर तक के ऑटोमोबाइल पार्ट्स खरीदने की योजना बनाई है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि पिछले साल टेस्ला द्वारा भारत से आयात किए गए 1 बिलियन डॉलर के ऑटो पार्ट्स …

  • 14 September

    प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना करेंगे लॉन्च

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे। केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्रीय बजट 2023-24 में की थी। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 तक वित्तीय परिव्यय 13,000 करोड़ रुपये रखा गया है।   वित्त मंत्रालय कार्यालय ने गुरुवार को …

  • 14 September

    यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने भारत-चीन के लोगों की बौद्धिक क्षमता बताई कमजोर, बढ़ा बवाल तो दी सफाई

    यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने भारत और चीन के लोगों की बौद्धिक क्षमता को कमजोर करार दिया है। इस टिप्पणी पर बवाल के बाद यूक्रेन की ओर से इस मसले पर सफाई भी दी गई है।भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में यूक्रेन का सीधा जिक्र न होने से नाराज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के …

  • 14 September

    पुतिन ने किम जोंग उन का निमंत्रण का स्वीकारा

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के देश की यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।सुदूर वोस्तोचन अंतरिक्ष बंदरगाह पर उनके शिखर सम्मेलन के बाद किम ने उन्हें उत्तर कोरिया आने का निमंत्रण दिया। प्योंगयांग के राज्य मीडिया ने गुरुवार को ये जानकारी दी।उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि किम …

  • 14 September

    मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की सरकार की जिम्मेदारी: एकनाथ शिंदे

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुबह जालना पहुंच कर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारंगे से मिले और मराठा आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मनोज जारंगे ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मनोज ने 17 दिन बाद समाप्त की भूख हड़ताल ।   इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे …

  • 14 September

    बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बागमती नदी में नाव पलटने से 12 से अधिक बच्चे लापता

    बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।   …

  • 14 September

    चुनाव आयोग ने ओडिशा से 3.45 लाख मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने को कहा

    निर्वाचन आयोग (ईसी) ने ओडिशा के जिलाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और 3.45 लाख मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग के एक दल की बैठक में बुधवार को यह निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में …

  • 14 September

    प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी दिवस पर दी देशवासियों को बधाई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मेरे सभी परिवारजनों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की …