राजनीति

January, 2024

  • 26 January

    गणतंत्र दिवस पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3, आदित्य एल-1

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकियों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की झांकी बेहद आकर्षक रही और इसमें चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 को प्रमुखता दी गई।झांकी में इसरो के विभिन्न मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी को भी प्रदर्शित किया गया। इसरो अगले वर्ष भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने की योजना बना रहा है। …

  • 26 January

    राज्यपाल पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियां शामिल थी। राज्यपाल पटेल ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर आनंद कलादगी के …

  • 26 January

    विदेश मंत्रालय की झांकी में दिखी जी20 सम्मेलन में भारत की कामयाबी की कहानी

    गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की कई उपलब्धियों को दर्शाया गया जिनमें जी20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी और इस शक्तिशाली समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत की कामयाबियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।विदेश मंत्रालय की झांकी में वैश्विक मुद्दों का महत्वाकांक्षी, निर्णायक, समावेशी और कार्रवाई उन्मुख तरीके से समाधान करने की दिशा में भारत …

  • 26 January

    ओडिशा की झांकी ने दिखाई महिला सशक्तीकरण की ताकत

    गणतंत्र दिवस परेड में ओडिशा की झांकी में शुक्रवार को राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ इसके समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित किया।झांकी के मध्य भाग में हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला गया और उन्हें नगदी रहित लेनदेन और ई-प्लेटफॉर्म मार्केटिंग में शामिल दिखाया गया था। इसके साथ ही प्रौद्योगिकी के प्रति …

  • 26 January

    अगर आईसीजे का फैसला आता है, तो हमास गाजा में युद्धविराम का पालन करने को तैयार

    हमास ने घोषणा की है कि यदि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) इसके लिए आदेश जारी करता है, तो समूह गाजा पट्टी में युद्धविराम का पालन करने के लिए तैयार है, जब तक कि इजरायल भी इसका पालन करता है।समूह ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “अगर अदालत युद्धविराम का फैसला जारी करती है, तो हमास तब तक संघर्षविराम का पालन …

  • 26 January

    चीन, सिंगापुर ने आपसी वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किये

    चीन और सिंगापुर ने गुरुवार को बीजिंग में आपसी वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह नौ फरवरी से लागू होगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि साधारण पासपोर्ट रखने वाले चीनी और सिंगापुर के नागरिकों को 30 दिनों तक एक-दूसरे के …

  • 26 January

    भारत-अमेरिका समग्र वैश्विक एवं रणनीतिक भागीदारी के लिए अहम साबित हुआ 2023: ब्लिंकन

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच समग्र वैश्विक एवं रणनीतिक साझेदारी के लिए 2023 अहम साबित हुआ है।ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के साथ अमेरिका के संबंध को ”दुनिया में सबसे उपयोगी संबंधों में …

  • 26 January

    अजित पवार ने पद्म भूषण, पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को राज्य के 12 पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी उनके नक्शेकदम पर चलेगी तथा देश में राज्य का मान बढ़ाती रहेगी। श्री पवार ने अपने संदेश में कहा कि महाराष्ट्र ने आज तक देश को प्रसिद्ध लोग दिये हैं तथा जिन लोगों को …

  • 26 January

    कड़े फैसले लेने में सरकार नहीं करेगी देर, गरीबी रेखा से बाहर निकालने में प्रदेश तीसरे पायदान पर : यादव

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि सरकार कड़े फैसले लेने में जरा भी देर नहीं करेगी और लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में प्रदेश देश भर में तीसरे पायदान पर है। डॉ यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां आयोजित ‘गणतंत्र दिवस समारोह’ को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने इस अवसर …

  • 26 January

    लगातार छठी बार बजट पेश कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम दर्ज रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी।साथ ही, सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से पांच पूर्ण बजट पेश कर …