राजनीति

January, 2024

  • 27 January

    अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन के लाल सागर में हौथी ठिकानों पर शुरू किया जवाबी हमला

    अमेरिकी-ब्रिटिश समुद्री गठबंधन ने शनिवार सुबह यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदा में हौथी ठिकानों पर दो हमले किए। मीडिया ने यह जानकारी दी।रिपोर्ट में कहा गया है कि हौथियों द्वारा एक ब्रिटिश तेल टैंकर पर हमला करने के कुछ घंटों बाद शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रास इस्सा तटीय क्षेत्र में हमले हुए। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट …

  • 27 January

    ईडी के खिलाफ झामुमो ने दुमका शहर-बाजार को कराया बंद, हेमंत सरकार को परेशान करने का आरोप

    सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से बार-बार भेजे जा रहे समन के खिलाफ शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर दुमका बंद रहा। पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर उतर आए और घूम-घूम कर बाजार की दुकानों को बंद कराया। झामुमो का आरोप है कि सीएम सोरेन को केंद्र सरकार के इशारे पर जानबूझकर परेशान किया …

  • 27 January

    बिहार: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सबकी निगाहें नीतीश कुमार पर, पिछले ढ़ाई साल में दूसरी बार पाला बदलने की तैयारी

    पिछले तीन साल से भी कम समय में दूसरी बार पाला बदलने की ओर बढ़ रहे बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर सभी की निगाहें टिक गई हैं। लेकिन वह महागठबंधन के घटक दलों की अपील को नजरंदाज करते हुए इस उठा-पठक पर अपनी चुप्पी साधे हुए हैं और हमेशा की तरह अपने …

  • 27 January

    राजस्थान : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राज्य का दौरा करेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

    राजस्थान में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज्य इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अन्य नेताओं के साथ प्रदेश का दौरा करेंगे।एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इसकी शुरुआत गंगानगर से होगी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ …

  • 27 January

    अमित शाह का 28 जनवरी से दो दिवसीय बंगाल दौरा स्थगित: भाजपा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 28 जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा टल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ”अमित शाह जी की 28 जनवरी से होने वाली पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा स्थगित कर दी गई है। उनकी यात्रा की नई तारीखों की घोषणा …

  • 27 January

    जन प्रतिनिधियों का आचरण संसदीय मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए : ओम बिरला

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योजना बनाकर सदन में हंगामा करने और सदन की कार्यवाही को बाधित करने को अनुचित बताते हुए कहा है कि सदन में सुनियोजित व्यवधान से विरोध एवं असहमति नहीं जताई जानी चाहिए और जन प्रतिनिधियों का आचरण संसदीय मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधान मंडल …

  • 26 January

    महाराष्ट्र सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध: राज्यपाल बैस

    महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से नए और मजबूत महाराष्ट्र के निर्माण के लिए एकजुट होने की अपील की।qराज्यपाल ने देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां शिवाजी पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित किया। इस …

  • 26 January

    पश्चिम बंगाल में ‘न्याय यात्रा’ निकालने के लिए मंजूरी मिलने में हो रही परेशानी : कांग्रेस

    कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी को राज्य में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के हिस्से के रूप में कुछ जनसभाओं के आयोजन को मंजूरी प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सिलीगुड़ी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि पार्टी कुछ स्थानों …

  • 26 January

    संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेसः खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक सुनियोजित ढंग से संविधान के आधार स्तंभों हमला कर रही है। खड़गे ने आज बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार …

  • 26 January

    गणतंत्र दिवस पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3, आदित्य एल-1

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकियों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की झांकी बेहद आकर्षक रही और इसमें चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 को प्रमुखता दी गई।झांकी में इसरो के विभिन्न मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी को भी प्रदर्शित किया गया। इसरो अगले वर्ष भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने की योजना बना रहा है। …