राजनीति

February, 2024

  • 27 February

    सीतारमण को भरोसा, उद्योग जगत देश के विकास लक्ष्यों के अनुरूप काम करेगा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारतीय उद्योग जगत आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र या ‘विकसित भारत’ बनाने के उद्देश्य से देश के विकासात्मक लक्ष्यों के साथ खुद को जोड़ लेगा।सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि आने वाली पीढ़ियों को …

  • 27 February

    तमस सुलिओक बने हंगरी के नए राष्ट्रपति

    हंगरी के सांसदों ने संवैधानिक न्यायालय के प्रमुख तमस सुलिओक को देश का नया राष्ट्रपति चुना है।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 199 सांसदों में से 146 ने सोमवार को मतदान में भाग लिया। इनमें से 134 वोट पक्ष में और पांच वोट विपक्ष में पड़े। सात वोट अवैध था। विपक्ष के अधिकतर सांसदों ने मतदान में भाग नहीं …

  • 27 February

    फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति ने शतयेह सरकार का इस्तीफा किया स्वीकार

    फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रधान मंत्री मोहम्मद शतयेह की सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा की रिपोर्ट के अनुसार, अब्बास ने सोमवार को शतयेह की सरकार को नई सरकार बनने तक अस्थायी रूप से अपने कर्तव्यों को जारी रखने काेे कहा।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दिन में शतयेह ने अब्बास …

  • 27 February

    बाइडेन को चार मार्च तक गाजा युद्धविराम की उम्मीद

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों को मुक्त कराने के लिए बातचीत के समापन पर चार मार्च तक गाजा में युद्धविराम प्रभावी हो जाएगा। सोमवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उन्हें कब संघर्ष विराम की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा,” सप्ताहांत तक, मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा …

  • 27 February

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने छात्रों के बीच मादक पदार्थों के बढ़ते उपयोग पर व्यक्त की चिंता

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने स्कूली छात्रों के बीच इंजेक्शन के माध्यम से ली जाने वाली नशीली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवार को अभिभावकों से उनके बच्चों पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया।गोमती जिले में एक कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के शासन …

  • 27 February

    स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी दे केंद्र सरकार: गहलोत

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मांग की है कि केंद्र सरकार को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की घोषणा करनी चाहिए।गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,”राजग सरकार को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक किसानों को एमएसपी देने की घोषणा अविलम्ब करनी चाहिए तब जाकर उनको दिए गए भारत …

  • 27 February

    ममता बनर्जी संदेशखालि घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में यौन अत्याचार और जमीन पर कब्जा करने की घटना को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साय ने इस पत्र की तस्वीर मंगलवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा करते हुए टिप्पणी …

  • 27 February

    केंद्र सरकार देश के भविष्य की शत्रु बन गई है: राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘देश के भविष्य की दुश्मन’ बन गई है। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है और छह माह के भीतर पुन: परीक्षा कराने …

  • 27 February

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल क्षेत्र में उपलब्धियों के शहरों और राज्यों को पुरस्कृत करेंगी

    केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को पहले ‘पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कार’ की घोषणा की और कहा कि जल क्षेत्र में शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाने वाले इन पुरस्कारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मार्च को प्रदान करेंगी।मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। यह मंच उन लोगों को सम्मानित …

  • 27 February

    जरांगे की टिप्पणी: महाराष्ट्र में अशांति फैलाने की साजिश की एसआईटी जांच के निर्देश

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को सरकार को निर्देश दिया कि वह एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करके उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की विवादास्पद टिप्पणी की व्यापक जांच करे।सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने जरांगे की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अशांति फैलाने की साजिश थी। सत्ता …