राजनीति

January, 2024

  • 25 January

    भारत, रूस को जोड़ने वाले उत्तर-दक्षिण गलियारे का विकास मास्को के लिए प्राथमिकता: लावरोव

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अनुसार भारत और रूस को जोड़ने वाले उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (एनएससी) का विकास मॉस्को के लिए प्राथमिकता है क्योंकि दोनों देश पश्चिमी मार्गों के विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “उत्तर-दक्षिण गलियारा सीधे तौर पर भारत को लाभ पहुंचाएगा [और] रूस, अजरबैजान, ईरान से होते हुए भारत …

  • 25 January

    लोकसभा अध्यक्ष बिरला 27 जनवरी को मुंबई में 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को मुंबई में 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) का उद्घाटन करेंगे।इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद …

  • 25 January

    प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही बनेगा विकसित देश : जे.पी नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सक्षम भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ का निर्माण करने का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है। केवल मोदी जैसा महान नेता ही इस लक्ष्य को साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही एक …

  • 25 January

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल मोड से जम्मू में ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

    गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वर्चुअल मोड से जम्मू में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम जम्मू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 100 ई-बसों को जम्मू में चलाने के लिए लगभग 950 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बसें जम्मू में 11 रूटों पर दौड़ेंगी। ई-बस का फायदा यह है कि बस हर …

  • 25 January

    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने आमेर किला देखा, राजस्थानी परंपरा से हुआ स्वागत

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर ढाई बजे जयपुर पहुंचे। मैक्रों पेरिस से दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर आए हैं। जयपुर हवाई अड्डे से मैक्रों सीधे आमेर किला पहुंचे। यहां उनका राजस्थानी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी उनके साथ मौजूद …

  • 25 January

    स्कूली शिक्षा और विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है जम्मू-कश्मीर : अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर घाटी में हड़ताल, संगठित विरोध प्रदर्शन और पथराव समाप्त हो गया है और जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे का निर्माण, सुचारू स्कूली शिक्षा और विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थरों की जगह लैपटॉप ने ले ली है। जम्मूवासियों के …

  • 25 January

    सुक्खू ने 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के धर्मपुर में आयोजित 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्रदान करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और इस दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवन्त सिंह परमार के बहुमूल्य योगदान को …

  • 25 January

    ‘राम राज्य’ से प्रेरणा लेकर काम कर रही है दिल्ली सरकार : केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ‘राम राज्य’ से प्रेरणा लेकर अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन दे रही है तथा चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति और निशुल्क जलापूर्ति कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम ने कभी जाति और धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन आज …

  • 25 January

    मालदीव और आईओआर में चीन के जासूसी जहाजों पर भारत की पैनी नजर

    मालदीव और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भेजे चीनी जासूसी जहाज़ों पर भारतीय नौसेना की पैनी नजर है। चीन के जासूसी जहाज समय-समय पर श्रीलंका, मालदीव, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में दिखाई दिए हैं। नौसेना ने अरब सागर में विदेशी व्यापारिक जहाज़ों पर हूती उग्रवादियों के हमलों के बाद भारत की समुद्री सीमा पर चौकसी बढ़ाई है। चीनी जासूसी …

  • 25 January

    भारत में कोविड के 198 नए मामले सामने आए

    भारत में कोविड​​-19 से संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचारधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,764 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे की अवधि में पंजाब में एक मौत की सूचना मिली। पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या …