राजनीति

September, 2024

  • 4 September

    भड़के किम जोंग: बाढ़ से तबाही रोकने में नाकाम रहे 30 अफसरों को फांसी पर लटकाया

    उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की नाराजगी का शिकार 30 अफसरों को होना पड़ा है। इनका दोष सिर्फ इतना था कि वे बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने में कामयाब नहीं हो पाए थे। हालांकि, उन पर करप्शन के भी चार्ज थे। बाढ़ की तबाही देखर किम जोंग उन इस कदर भड़क उठे कि उन्होंने 30 अधिकारियों को …

  • 4 September

    प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र के साथ ‘‘रणनीतिक साझेदारी को गहरा’’ करने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को सिंगापुर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे। नयी …

  • 4 September

    खास शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार को दी जमानत

    आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को सोमवार को जमानत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए बिभव को जमानत दे दी कि वह 100 से अधिक दिनों से हिरासत में हैं। हालांकि, कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत के …

  • 4 September

    जम्मू-कश्मीर में चुनाव बाद पीडीपी की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: महबूबा मुफ्ती

    पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी को शामिल किए बिना सरकार का गठन संभव नहीं होगा। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय श्रीनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सिर्फ सत्ता और मंत्री पद पाने के लिए गठबंधन करती है। वे 1947 से ऐसा …

  • 4 September

    जानिये राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे से क्यों गदगद हुए फारूक अब्दुल्ला

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होंगे. ऐसे में राहुल गांधी ने भी मिशन कश्मीर का आगाज कर दिया है. आज वह बनिहाल और अनंतनाग के डूरू विधानसभा सीट पर रैली करने वाले हैं. इसको लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वो …

  • 4 September

    जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमित मांग रहे हैं संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमित मांग रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय सिंह की याचिका पर बुधवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब देने को कहा है. संजय सिंह का दावा है कि उन्हें जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी. …

  • 4 September

    अलग पार्टी बनाकर बुलडोजर ‘चुनाव चिह्न’ के साथ चुनाव लड़े CM योगी: अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में माफियाओं को चेतावनी दी तो विपक्ष पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते। इस पर अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि अगर आप और आपका बुलडोज़र इतना ही सफल है तो अलग …

  • 4 September

    राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले रैली में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग की

    जम्मू के रामबन में एक चुनावी रैली में गांधी ने कहा, “भारत के इतिहास में पहली बार राज्य का दर्जा छीन लिया गया है। एक राज्य बनाया गया था और अब इसे खत्म कर दिया गया है, लोगों के अधिकार और संसाधन छीन लिए गए हैं।” राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले रैली में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा …

  • 3 September

    अपराजिता विधेयक: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह से इस्तीफा मांगा

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हाल ही में बलात्कार और यौन शोषण की घटनाओं वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा मांगा। बनर्जी ने उन पर देश भर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया। ‘अपराजिता’ विधेयक …

  • 3 September

    ‘जाति जनगणना कराने के लिए भाजपा को उठक-बैठक करवानी पड़ेगी’: लालू यादव ने केंद्र पर हमला बोला

    जाति जनगणना पर बहस: पिछले एक साल में जाति-जनगणना की बहस भारतीय राजनीति के केंद्र में आ गई है, कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया ब्लॉक हर गुजरते दिन के साथ भाजपा पर अपना हमला तेज कर रहा है। भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा जाति जनगणना को सशर्त समर्थन दिए जाने के एक दिन बाद, बिहार के …