लेटेस्ट न्यूज़

September, 2023

  • 20 September

    उप्र : पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार सुबह कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र की बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट …

  • 20 September

    छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के नगरम-पोरो हिरमा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।   उन्होंने बताया कि अरनपुर पुलिस थाना …

  • 20 September

    छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट से सीआरपीएफ जवान घायल

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में बुधवार सुबह हुए विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कमारगुडा पुलिस शिविर के पास सुबह साढ़े सात बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एएसआई सागर सिंह तोमर …

  • 20 September

    पुलिस ने गणेश मंडल को ‘भड़काऊ’ पंडाल साजसज्जा सामग्री के इस्तेमाल से बचने को कहा

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने एक गणेश पंडाल को नोटिस जारी कर ऐसी किसी भी सामग्री या ऑडियो क्लिप के इस्तेमाल या प्रदर्शन से बचने को कहा है, जिससे कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले साल शिवसेना में विभाजन से संबंधित सजावट को लेकर इस गणेश पंडाल को …

  • 20 September

    यूट्यूब पर वीडियो देखकर छात्र ने पुलिस को अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की सूचना दी

    पुलिस के आपातकालीन नंबर पर अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की सूचना मिलने के बाद 12 साल के किशोर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोर ने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था, जिसमें अयोध्या राम मंदिर को बम उड़ाए जाने की जानकारी थी, जिसके …

  • 20 September

    कुर्मियों ने प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन वापस लिया, तीन राज्यों में सामान्य रहेंगी ट्रेन सेवाएं

    दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकार क्षेत्रों में परिचालित होने वाली ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में अपने सामान्य समय एवं मार्ग पर चलेंगी, क्योंकि कुर्मी संगठनों ने बुधवार से प्रस्तावित अपना अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि रेल पटरियों को अवरुद्ध करने के कुर्मी संगठनों …

  • 20 September

    राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और देश तथा उसके लोगों की समृद्धि की कामना की।   नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि पर्व है, जिसमें खेत की पहली फसल देवी को अर्पित की जाती है और घरों में लोग बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। यह …

  • 20 September

    भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सांसदों का बुधवार को आभार व्यक्त किया।महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई की प्रमुख ऋचा पांडेय ने बताया कि महिला मोर्चा की नेता-कार्यकर्ता रेल भवन और संसद इमारत के आसपास के 15 अन्य स्थानों पर एकत्रित हुईं …

  • 20 September

    लोगों, व्यवसायों में बढ़ रही है ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता, भारत अगुवा की भूमिका में : जुकरबर्ग

    मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि लोगों और व्यवसायों के बीच काम करने के बेहतर तरीके के रूप में ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता बढ़ रही है और भारत दुनिया में इस मामले में अगुवा है। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने बुधवार को यहां कई नए ‘टूल’ का अनावरण किया है।   …

  • 20 September

    डेटा संरक्षण नियमों के अनुपालन के लिए एक साल का समय दे सकती है सरकार

    सरकार डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के मानदंडों का अनुपालन करने के लिए इकाइयों को एक साल का समय दे सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को यह बात कही।उन्होंने कहा कि सरकार इकाइयों को अपनी प्रणाली को इसके अनुरूप ढालने के लिए एक साल का समय देने पर विचार कर रही है।उद्योग के …