लेटेस्ट न्यूज़

August, 2023

  • 25 August

    जी-20 : सीडब्ल्यूजी की बैठक में मीनाक्षी लेखी भी हुईं शामिल, शुक्रवार को योगी रहेंगे मौजूद

    केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रही जी-20 के संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में शुक्रवार को शामिल हुईं। शनिवार को मंत्री स्तरीय बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।   वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में जी-20 के सदस्य देशों, आमंत्रित …

  • 25 August

    भारत-पाकिस्तान सीमा पर मिली एंटी पर्सनल माइन्स

    भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान के सीमांत जिले जैसलमेर के म्याजलार क्षेत्र में केरला के पास एक जिंदा एंटी पर्सनल माइन्स मिला है।सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिंदा एंटी पर्सनल माइंस मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके तथा सिविल क्षेत्र में सुरक्षा के साथ सावधानी बरती जा रही है। बीएसएफ, पुलिस एवं अन्य एजेंसियों के मौके पर पहुंचने की …

  • 25 August

    अबोध बालक की गैर इरादतन हत्या की दोषी महिला को तीन साल की सजा

    भदोही  जिला अदालत ने एक महिला को पारिवारिक रंजिश में अपनी देवरानी के चार माह के अबोध बालक की गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए उसे तीन साल की कैद की सजा सुनाई है और बीस हज़ार रुपया जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।   भदोही के पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गोपीगंज थाना …

  • 25 August

    ”पारिवारिक दौरे” पर श्रीनगर आएंगे राहुल और सोनिया गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय ”निजी दौरे” पर श्रीनगर पहुंचेंगे और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख एवं उनकी मां सोनिया गांधी भी अगले दिन यहां पहुंचेंगी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।   वानी ने बताया कि ”पारिवारिक दौरे” के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी …

  • 25 August

    प्याज निर्यात पर बढ़ा हुआ शुल्क हटाया जाना चाहिए: शरद पवार

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि प्याज के निर्यात पर लगाया गया 40 प्रतिशत शुल्क हटाया जाना चाहिए और उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा सकती है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुणे जिले की पुरंदर तहसील में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि प्याज के उचित …

  • 25 August

    महाराष्ट्र : भंडारा के स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 30 छात्र अस्पताल में भर्ती

    पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक आश्रम विद्यालय के 30 छात्रों को संदिग्ध रूप से विषाक्त भोजन के सेवन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को तुमसर शहर के येराली आश्रम स्कूल में हुई।   भंडारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी मिलिंद सोमकुवर ने कहा, ”आश्रम स्कूल के कुछ …

  • 25 August

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसरों में रैगिंग की रोकथाम की प्रौद्योगिकी पर इसरो से संपर्क किया

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने कॉलेज और विश्वद्यालय परिसरों में रैगिंग के खतरे से निपटने के वास्ते एक उचित प्रौद्योगिकीय समाधान निकालने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संपर्क किया।राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।इस माह यादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में कथित तौर पर रैगिंग और यौन …

  • 25 August

    मणिपुर: सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद बरामद किए

    मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों से सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान चार आग्नेयास्त्र, 38 गोला-बारूद और आठ बम बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।   मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान में बताया कि इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, काकचिंग, कांगपोकपी और थौबल जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी …

  • 25 August

    स्टालिन ने स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को यहां जिले के तिरुक्कुवलई में स्कूली छात्रों के लिए राज्य की नाश्ता योजना का विस्तार किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों को खाना परोसा और उनके साथ भोजन भी किया।मुख्यमंत्री के बेटे और कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में योजना के विस्तार की शुरुआत की।   स्टालिन ने सात जून 2023 …

  • 25 August

    खालिस्तान समर्थकों को अवैध हथियारों की आपूर्ति का आरोपी इंदौर में चोरी की वारदातों में गिरफ्तार

    खालिस्तान समर्थकों को अवैध हथियारों की आपूर्ति के आरोपी 35 वर्षीय बदमाश और उसके गिरोह के चार साथियों को इंदौर में चोरी की सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देने के आरोप में धर दबोचा गया है। मध्य प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इंदौर के अलग-अलग इलाकों में …