देश

September, 2023

  • 9 September

    यादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के बाद छात्र की मौत का मामला: आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में कथित रूप से रैगिंग के बाद 17 वर्षीय एक स्नातक छात्र की मौत के मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने यह जानकारी दी।   पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया …

  • 9 September

    मणिपुर : पल्लेल में हिंसा में मरने वालों की संख्या तीन हुई

    मणिपुर के तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में शुक्रवार को हिंसा में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे क्षेत्र में हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।अधिकरियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और सशस्त्र समूह के बीच गोलीबारी में …

  • 9 September

    पंजाब में 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि फाजिल्का में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) की टीम ने यह गिरफ्तारी की, जो बीते 45 दिनों में 147 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर चुकी है।   यादव …

  • 9 September

    नायडू को 550 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया है : आंध्र प्रदेश पुलिस

    आंध्र प्रदेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख एन संजय ने शनिवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू को कौशल विकास निगम में धन की कथित हेराफेरी से जुड़े 550 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। नायडू की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारी ने …

  • 9 September

    ‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई : केजरीवाल

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विधानसभा उपचुनावों में सात में से चार सीट पर जीत हासिल करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ”बहुत शक्तिशाली है” और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ”बौखलाई हुई” है।   दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उपचुनाव …

  • 9 September

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगे

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे|   जी20 रात्रिभोज के लिए सोरेन के दिल्ली की यात्रा करने का मतलब यह है कि वह धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए एक बार फिर उपस्थित नहीं होंगे।इससे पहले, सोरेन 14 अगस्त और 24 …

  • 9 September

    चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी : तमिलनाडु राज्य परिवहन की बसों को रोका गया, थोड़ी देर बाद बहाल

    तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की अंतरराज्यीय बसों को कुछ देर के लिए आंध्र प्रदेश सीमा पर रोका गया लेकिन बाद में सेवाएं बहाल कर दी गयीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया के कारण सीमा …

  • 9 September

    मोदी ने जी20 नेताओं का किया स्वागत, पृष्ठभूमि में कोणार्क चक्र ने बढ़ाई शोभा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ पहुंचे विश्व नेताओं से हाथ मिलाकर शनिवार को उनका स्वागत किया और इस दौरान पृष्ठभूमि में ओडिशा के पुरी स्थित सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र की प्रतिकृति ने स्वागत स्थल की शोभा बढ़ाई।स्वागत स्थल की पृष्ठभूमि में कोणार्क चक्र के साथ-साथ एक ओर जी20 का ‘लोगो’ और दूसरी ओर भारत …

  • 9 September

    असम सरकार अफस्पा पूरी तरह हटाने के लिए केंद्र से सिफारिश करेगी: मुख्यमंत्री

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सरकार एक अक्टूबर से राज्य से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) 1958 को पूरी तरह से हटाने के लिए केंद्र से सिफारिश करेगी।शर्मा ने शुक्रवार देर रात कहा कि राज्य की सुरक्षा स्थिति में सुधार को देखते हुए मंत्रिमंडल ने राज्य के बाकी आठ जिलों से अफस्पा को हटाने की …

  • 9 September

    वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर चलने की आवश्यकता : मोदी

    यूक्रेन युद्ध के कारण पैदा हुए गहरे मतभेदों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के नेताओं से शनिवार को अपील की कि वे दुनिया भर में विश्वास में आई कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने और पुरानी चुनौतियों के नए समाधान खोजने की मिलकर कोशिश करें।   मोदी ने यहां ‘भारत मंडपम’ में जी20 नेताओं के शिखर …