बिहार

September, 2023

  • 19 September

    बिहार: तीन जिलों की अलग-अलग घटनाओं में किशोर सहित 7 लोग डूबे, 3 युवकों की लाश बरामद

    राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में 7 लोग डूब गए जिनमें से 3 के शव बरामद कर लिए गए। जबकि गोताखोर 4 अन्य की तलाश कर रहे हैं। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले में ये दुर्घटना हुई है।समस्तीपुर में एक साथ तीन युवकों की नदी में डूब कर मौत हो गई। ये युवक गांव के किसी …

  • 19 September

    नालंदा : मूर्ति विसर्जन करने गई पांच बच्चियां तालाब में डूबी, दो की मौत

    बिहार में नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी पंचायत में हरितालिका तीज के मौके पर मूर्ति विसर्जन करने गई पांच बच्चियों तालाब में डूब गई जिससे दो बहनों की डूबने से मौत हो गई तथा तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि तीज पर्व को लेकर रहुई के सोसंदी पंचायत में …

  • 16 September

    बजरंग दल के नेता के परिजन के साथ ‘मारपीट’ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की पुलिस को बजरंग दल के नेता कमालदेव गिरि के एक रिश्तेदार के साथ मारपीट करने के आरोप में अपने कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गिरि की पिछले साल नवंबर में चक्रधरपुर में हत्या कर दी गई थी।न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने शुक्रवार को आपराधिक याचिका पर सुनवाई …

  • 14 September

    बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बागमती नदी में नाव पलटने से 12 से अधिक बच्चे लापता

    बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।   …

  • 12 September

    चिटफंड कंपनियों से धन की वापसी सुनिश्चित करने के झारखंड उच्च न्यायालय ने 45 दिनों में समिति बनाने को कहा

    झारखंड उच्च न्यायालय ने विभिन्न चिट-फंड कंपनियों में लोगों द्वारा निवेश किए गए धन की वापसी सुनिश्चित करने के मकसद से एक उच्च स्तरीय समिति बनाने के लिए राज्य सरकार को 45 दिन की समय सीमा दी है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आनंद सेन की खंडपीठ ने गैर-बैंकिंग अभिरक्षा सुरक्षा समिति द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई …

  • 10 September

    मधुबनी की धूम रही जी-20 में

    भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बिहार के मिथिला क्षेत्र की पारंपरिक और प्रसिद्ध चित्रशैली मधुबनी की धूम रही और इसने लगातार दुनिया भर से आए अतिथियों काे आकर्षित किया। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में आदिवासी कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी लगायी गयी है जिसमें कई कलाओं का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है।इस प्रदर्शनी …

  • 9 September

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगे

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे|   जी20 रात्रिभोज के लिए सोरेन के दिल्ली की यात्रा करने का मतलब यह है कि वह धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए एक बार फिर उपस्थित नहीं होंगे।इससे पहले, सोरेन 14 अगस्त और 24 …

  • 7 September

    उदयनिधि के बाद अब ए राजा ने सनातन की तुलना एचआईवी से की, स्टालिन बोले सारे मुकदमे झेलूंगा

    सनातन धर्म पर आ रहे बयानों को लेकर माहौल काफी गर्माया हुआ है। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान के बाद डीएमके सांसद ए राजा ने सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सनातन की तुलना एचआईवी से की है।   वहीं, बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता जगदानंद ने कहा …

  • 7 September

    लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एसएसबी जवान की गोली मारकर हत्या

    बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसबी का जवान मां की तबियत खराब होने के बाद छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस के मुताबिक, घोड़ासहन के बगहा गांव के रहने वाले एसएसबी का जवान …

  • 4 September

    हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जिले के बोरियो पुलिस ने बीते 3 सितंबर को दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो गाड़ी बनाने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बोरियो थाना क्षेत्र के मकबरगी खुटा पहाड़ निवासी सुरजी पहाड़ीन ने दो लोगों राजीव साह, पिता जगदीश साह व मधु साह, …

  • 4 September

    नाबालिक दुराचार के मामले में दोषी को बीस वर्ष की कैद

    15 वर्षीय नाबालिक को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर ले जाने और उसके साथ दुराचार के एक मामले में आज 4 सितंबर को धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने मामले के नामजद आरोपी कतरास मोड़ झरिया निवासी करण शर्मा को बीस वर्ष की कैद एवं बारह हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है. शनिवार …

  • 4 September

    उदयनिधि स्टालिन के बयान पर अश्विनी चौबे और गिरिराज ने इंडिया गठबंधन को घेरा

    स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है. सनातन के खात्मे के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है, इसलिए इसका खात्मा किया जाना चाहिए. न केवल सनातन धर्म का विरोध किया जाना चाहिए बल्कि इसे खत्म कर देना …

  • 4 September

    झारखंड में 2022 में हर महीने 60 महिलाओं से होती थी छेड़खानी, 2023 में केस घटा

    झारखंड में हर महीने 60 महिलाएं छेड़खानी की शिकार हो रही हैं. साल 2022 की तुलना में साल 2023 में छेड़खानी की घटनाओं में कमी आई है. स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, झारखंड में पिछले साल मार्च महीने से लेकर जून महीने तक महिलाओं के साथ छेड़खानी की कुल 312 घटनाएं सामने आयी थी. जबकि इस साल इसी समय …

  • 4 September

    झारखंड सरकार ने ईडी को सौंपी मनरेगा घोटाले से जुड़ी शिकायत की रिपोर्ट

    झारखंड सरकार ने मनरेगा घोटाले से जुड़ी शिकायत की रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दी है. मनरेगा के काम के लिए आवश्यक मेटेरियल प्रोक्यूरमेंट की सारी जानकारी सभी जिलों से मंगवाकर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ईडी को दी गयी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों हाईकोर्ट में चाईबासा जिला में 28 करोड़ के मनरेगा घोटाला की जांच …

  • 3 September

    ‘शरिया लागू कर इस्लामिक स्टेट बनाना चाहती है नीतीश सरकार, सनातन संस्कृति खत्म करने की साजिश’, गिरिराज का सीएम पर वार

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूरे बिहार के स्कूलों में ‘हिंदू त्योहारों’ की छुट्टियों में कटौती कर राज्य की नीतीश कुमार सरकार शरिया लागू कर इस्लामिक स्टेट स्थापित करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेगूसराय से सांसद ने यह टिप्पणी अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों …

  • 1 September

    चारा घोटाले में 36 दोषियों को चार-चार साल कारावास की सजा

    चारा घोटाले के अंतिम मामले (कांड संख्या आरसी 48 ए/96) में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को 36 दोषियों के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई की। कोर्ट ने सभी दोषियों को चार- चार साल की सजा सुनाई है। मामला डोरंडा कोषागार से 36.59 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है।   सजा पाने वालों में तत्कालीन जिला पशुपालन …

  • 1 September

    कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के क्रिमिनल रिवीजन को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज किया

    झारखंड में महिला के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। हाईकोर्ट में 17 अगस्त की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते …

  • 1 September

    सुप्रीम कोर्ट ने दो मतदाताओं की हत्या मामले में राजद सांसद प्रभु नाथ सिंह को दी उम्रकैद की सजा

    उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 में उनके खिलाफ बिहार के छपरा में मतदान करने के कारण एक मतदान केंद्र के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम …

August, 2023

  • 30 August

    एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, सात मरे और पांच घायल

    बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को तड़के एक एसयूवी के सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया, ‘मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों …

  • 28 August

    झारखंड की नौ लड़कियों को दिल्ली से बचाया गया

    झारखंड के साहिबगंज जिले से दिल्ली ले जाई गईं कम से कम नौ लड़कियों को राष्ट्रीय राजधानी में मुक्त करा लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बचाई गईं लड़कियों को ट्रेन से वापस उनके गृह राज्य लाया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि साहिबगंज जिला प्रशासन को मामले की सूचना दे दी …

  • 27 August

    नीतीश बिहार में अप्रासंगिक, लालू का जंगलराज नहीं भूले लोग : विजय सिन्हा

    भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा के विधानमंडल का नेता प्रतिपक्ष बने एक साल पूरे हो गए। इस दौरान उनका दावा है कि भाजपा ने विपक्ष की भूमिका में बेहतर काम किया है और कई कार्यों के लिए सरकार पर दबाव बनाकर उसे झुकने को मजबूर किया।नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के लिए अप्रासंगिक हो गए हैं और लालू …

  • 27 August

    झारखंड में लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह गिरोह झारखंड और ओडिशा में लूटपाट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल था।पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए …

  • 27 August

    झारखंड की चार खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी के लिए आमंत्रित

    झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा को साईं सेंटर बेंगलुरु ने आमंत्रित किया है। इनको जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 31 अगस्त से 28 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। यह चारों सिमडेगा जिले की हैं। दीपिका सोरेंग और काजल केरसई प्रखंड …

  • 25 August

    बिहार के सारण में स्कॉर्पियो पलटने से पांच की मौत

    बिहार के सारण जिले में मशरक प्रखंड के बसंतपुर बगही में गुरुवार देररात स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह लोग श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शव बाहर निकाले।   पुलिस के मुताबिक यह स्कॉर्पियो नहर …

  • 25 August

    ईडी का समन रद्द करने की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की गुहार लगाई।श्री सोरेन ने अपनी याचिका में ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समन उनकी छवि, लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई झारखंड सरकार और वहां के लोगों की प्रतिष्ठा …

  • 24 August

    ग्रामीण सड़कों के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से काम की गुणवत्ता से समझौता किए बिना राज्य में 15,000 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।   सड़क निर्माण विभाग की बैठक के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री को इस तथ्य से अवगत कराया गया कि …

  • 23 August

    नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर है भारत : गिरिराज सिंह

    बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर निकल पड़ा है।   नवीकरणीय ऊर्जा के लिए रोमांचक समय या गया है। जैविक सौर कोशिकाओं में सौर तकनीक में क्रांति लाने की क्षमता है। उन्होंने बुधवार …

  • 23 August

    शराब घोटाला मामला : ईडी ने झारखंड के वित्त मंत्री के बेटे और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे

    झारखंड में कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर बुधवार को छापे मारे।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।   सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा …

  • 23 August

    शराब घोटाले मामले को लेकर झारखंड में ईडी की 32 जगहों पर छापामारी

    झारखंड में शराब घोटाले मामले में ईडी की टीम ने आज सुबह रांची, देवघर और दुमका गोड्डा सहित राज्य के 32 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के कारोबार में कथित रूप से शामिल मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के ठिकाने पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। मंत्री के बेटे …