पुलिस ने ऑप्टिकल फाइबर केबल से संबंधित सौदे में महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर के 61 वर्षीय एक कारोबारी से 4.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।ऑप्टिकल फाइबर केबल का कारोबार करने वाले खारघर इलाके के निवासी ने आरोपियों से सामान लेने के लिए उनके साथ एक सौदा किया था।सीबीडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कारोबारी ने बीते वर्ष जनवरी में आरोपी के खाते में कुल 4,41,64,000 रुपये का भुगतान किया लेकिन केबल की आपूर्ति नहीं की गई।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर नागपुर के दो व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया। मामले में जांच जारी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check