गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम बदलने लगा है और इसके साथ ही हेल्थ से सम्बंधित की छोटी-मोती समस्याएँ भी शुरू हो जाती हैं। गर्मियों के मौसम में बीमार होना तो आम हैं। कुछ विशेषज्ञ तो यह भी बताते हैं कि ज्यादा गर्मी के संपर्क से शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है। इसके कारण शरीर में सामान्य प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्यों में बाधा भी आ सकती है। इसी कारण संक्रमण की संभावना तेज हो जाती है।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे – वैसे स्वास्थ्य समस्याओं में भी तेजी आ जाती है। आपने कभी यह नोटिस किया है कि जब गर्मी बढ़ती है तब संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगते हैं। अब बात आती है के क्या अधिक गर्मी में रोग प्रतिरोधक छमता को मजबूत रखा जा सकता है?तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
रोग प्रतिरोधक छमता की मजबूती के लिए हीट स्ट्रेस से कैसे बचाव करें
अधिक पानी का सेवन करे :-
गर्मी में जब तापमान बढ़ता है तो प्यास भी बहुत ज्यादा लगती है ऐसी अवस्था में आपको प्यास लगने से पहले ही पानी पीते रहना चाहिए। जब आप बाहर हों और शारीरिक गतिविधि कर रहे हो तो ज्यादा से ज्यादा पानी का उपयोग करे। ऐसा करके आप खुद को हाइड्रेट रख सकते है।
मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें :-
गहरी और आरामदायक सांस लेने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली भी धीरे- धीरे शांत होती है। बॉडी में स्ट्रेस हार्मोन लेवल जब कम होगा तो शरीर का सूजन भी कम होने लगता है। इसलिए सांस वाली एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मेडिटेशन और योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करे।
दोपहर में बाहर जाने से बचे :-
जब अधिक गर्मी पड़ रही हो, तो उस समय बाहर जाने से बचे।जब भी बाहर जाएं, तो प्लानिंग से जाएं। दोपहर के काम को धुप खतम होने के बाद करे।
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check