क्या स्किपिंग या रस्सी कूदना आपके ब्रैस्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकता है

जैसा के आप सभी को यह मालूम होगा के स्किपिंग या रस्सी कूदना हमारे फिजिकल और मेंटल दोनों के हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। यह अच्छे कार्डियो एक्सरसाइज में से एक है। यह शरीर को शेप में बने रहने, शरीर को फुर्तीला बनाने,और लचीला बनाने में हमारी हेल्प करता है। लेकिन कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि यह ब्रेस्ट हेल्थ को नुकशान भी पंहुचा सकता है। यह ब्रेस्ट के शेप पर असर डाल सकता है।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

क्या रस्सी कूदना आपके स्तनों को पहुंचा सकता है नुकसान? तो ब्रेस्ट हेल्थ के लिए फॉलो करें ये चीजें

सही फिटिंग चुनें
एक्स्ट्रा सपोर्ट
निपल्स की केयर
सही पोश्चर

स्किपिंग या रस्सी कूदना हमारे शरीर को फिट रहने में बहुत मदद करता है । यह हार्ट को भी मजबूती बनाता है। लेकिन यह ब्रैस्ट के स्वास्थ को प्रभावित कर सकता है। तो आइये जानते है इसके बारे में।

सबसे पहले जानते हैं स्किपिंग का ब्रेस्ट पर क्या प्रभाव पड़ता है

ब्रेस्ट केवल 2 फ़्रेज़ाइल संरचनाओं से बने होते हैं। कूपर लिगामेंट और त्वचा। इसलिए जब रस्सी से कूदा जाता है या अन्य जोरदार वर्कआउट किया जाता है, तो लिगामेंट और स्किन बार-बार खिंचती है। इससे ब्रेस्ट ढीले हो जाते हैं। अगर स्तनों को सही सपोर्ट दिया जाए, तो ब्रेस्ट सैगिंग नहीं हो सकती है। इसके लिए आपको अच्छी गुणवत्ता वाली और अच्छी तरह से फिट आने वाली स्पोर्ट्स ब्रा का सहारा लेना चाहिए। इससे स्तनों को सहारा मिल सकती है। यह भी कह सकते है के स्किपिंग के कारण समय से पहले होने वाले ढीलेपन को रोक सकती है। ये व्यायाम करते समय गर्दन और पीठ के दर्द से बचने में भी हेल्प कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग के प्रभाव से बचाता हैं।

जानिए स्किपिंग के दौरान ब्रेस्ट हेल्थ केयर के टिप्स

सही चुनें स्पोर्ट्स ब्रा :-

हमेशा ऐसी स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए जो स्तनों पर दबाव या कंधों पर बहुत अधिक तनाव न दे। ब्रा सही ढंग से फिट होनी चाहिए। स्किपिंग, जंप करने, मार्शल आर्ट और बहुत अधिक इंटेंसिटी वाले खेलों के लिए मोल्डेड प्लास्टिक कप और हल्के चेस्ट शील्ड सबसे अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। आइडियल अंडर गारमेंट को कूदते और जॉगिंग करते वक्त वर्टिकल और पैरेलल दोनों तरह से ब्रेस्ट मूवमेंट को रोकना चाहिए। कपों को स्तनों को पूरी तरह से ढकना चाहिए।

एक्स्ट्रा सपोर्ट की जरुरत:-

एक्स्ट्रा सपोर्ट और आराम के लिए पट्टियां चौड़ी और पैड वाली होनी चाहिए।वायर के कारण होने वाली रगड़ को रोकने के लिए अंडरवायर ब्रा सही ढंग से फिट होनी चाहिए। जो पसीना सोखने वाली सामग्री रैशेज और स्किन की जलन को रोकने में हेल्प कर सकती है। स्पोर्ट्स ब्रा को हमेशा बदलते रहना चाहिए। ज्यादा दिन पहनने से इलास्टिक खिंच जाती है। और यह स्तनों को सही ढंग से सहारा देने में सफल नहीं रह पाती हैं।

निपल्स की करे सुरक्षा :-

रस्सी कूदते समय या जॉगिंग करते समय निपल्स में रगड़ाव होते हैं। जिसकी वजह से निपल्स में दर्द भी हो सकता है। इसमें दरार या खून भी आ सकता है। अपनी स्पोर्ट्स ब्रा पहनने से पहले निपल्स को जिंक ऑक्साइड टेप या पेट्रोलियम जेली की एक पतली परत से ढक लें। ऐसा करके आप चोट को रोक सकती हैं।

सही मुद्रा :-

कही आपकी गलत मुद्रा तो स्तनों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं कर रही है। सही मुद्रा चेस्ट को हमेशा ऊपर की ओर उठाए रखता है। अगर आप सीधी खड़ी नहीं होती हैं या स्किपिंग के समय झुककर कूदती हैं, तो आपके ब्रेस्ट के साथ-साथ आपके पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से पीठ और गर्दन की मांसपेशियों के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी पर भी खिचाव पड़ता है। जब आप कुछ शारीरिक गतिविधि कर रही हैं, तब अपनी मुद्रा की जांच करें। कंधे पीछे होने चाहिए। रीढ़ सीधी होनी चाहिए और सिर ऊंचा होना चाहिए।

यह भी पढ़े:

पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने; एक्सपर्ट से जानें