गर्मियों में ये 5 रसीले फल खाने से आपके शरीर को मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व

स्वस्थ शरीर के लिए बीमारियों से दूर रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें। मजबूत इम्यूनिटी से शरीर को कई बीमारियों से दूर रखा जा सकता है. साथ ही इससे शरीर में मौजूद हानिकारक खाद्य पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है। खासतौर पर कोविड-19 महामारी के इ स दौरान में इम्यूनिटी को बूस्ट रखना बहुत ही जरूरी हो गया है।क्योंकि यह बीमारी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को जल्द ही अपनी चपेट में ले सकती है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप अपने भोजन में कई तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं. वहीं, गर्मियों में आपको बाजार में कई तरह के फल आसानी से मिल सकते हैं, जिनकी मदद से अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। आज इस लेख में हम इम्यूनिटी मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानेंगे, जिनके जरिए इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ताजे और रसीले फलों के बारे में-

गर्मियों में इन फ्रूट्स के सेवन से इम्यूनिटी करें बूस्ट 
गर्मियों में आपको कई तरह के फल आसानी से मिल जाते हैं। इन रसीले फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इन फ्रूट्स में कई तरह के विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मददगार हो सकता है। साथ ही इससे आपके स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। आज हम कुछ ऐसे ही फ्रूट्स के बारे में जानेंगे, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट  की जा सकती है।

1. मौसमी से इम्यूनिटी करें बूस्ट- विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इन खट्टे फलों में मौसमी का सेवन गर्मियों में काफी ज्यादा किया जाता है। खासतौर पर गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए कई लोग मौसमी का जूस पीने के सलाह देते हैं। इसके अलावा मौसमी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें कई अन्य तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। मौसमी के अलावा आप अन्य खट्टे फलों जैसे- कीवी, पपीता, अमरूद, संतरा, स्ट्रॉबेरी और आंवला का सेवन गर्मियों में कर सकते हैं।

2. तरबूज का करें सेवन- तरबूज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचाव किया जा सकता है। साथ ही यह रसदार फल कई अन्य पोषक तत्वों जैसे – विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर होता है। तरबूज को गर्मियों के सबसे अच्छे फलों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप इसे नाश्ते के रूप में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। यह लो कैलोरी युक्त नाश्ता हो सकता है। साथ ही यह इस तेज गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। विटामिन सी और लाइकोपीन से भरपूर इस फल का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। इसके अलावा खरबूजा भी गर्मियों के सबसे बेहतरीन फलों की लिस्ट में शामिल होता है।

3. आम है फायदेमंद
गर्मियों में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो, जिसने आम का स्वाद न चखा हो। आम के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई अन्य लाभ भी होते हैँ। गर्मियों का यह सबसे बेस्ट फल माना जाता है। इसका रसीला और मीठा स्वाद हर किसी को अपनी ओर लुभाता है। आम को दुनिया में सबसे लोकप्रिय फल के रूप में जाना जाता है। इसकी कई तरह की वैरायटीज होता हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन और फाइबर भरपूर रूप से प्राप्त हो सकता है।

4. अंगूर है विटामिन सी से भरपूर
गर्मियों के फलों की लिस्ट में अंगूर का नाम सबसे ऊपर आता है। यह विटामिन सी, विटामिन ए से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में आपकी मदद करता है।

5. संतरा है विटामिन डी से भरपूर
संतरा न सिर्फ विटामिन सी से भरपूर होता है, बल्कि यह कई अन्य पोषक तत्वों जैसे- विटामिन डी, फाइबर, जिंक इत्यादि से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

पोषक तत्वों के आधार पर गर्मियों के फल 
विटामिन ए – आम, पपीता, खरबूजा, और तरबूज विटामिन ए से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर है।

विटामिन डी – संतरे का रस या संतरा विटामिन डी से भरपूर होता है। गर्मियों में शरीर में विटामिन डी की कमी और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप संतरे को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आयरन – चीकू, अनार गर्मियों में काफी आसानी से मिल सकता है। यह फल आयरन से भरपूर होता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर आप इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

जिंक – शरीर में जिंक की कमी से भी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। गर्मियों में आसानी से मिलने वाला सेब, खुबानी और केला इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर माना जाता है।

गर्मियों में इन्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप इन पोषक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अगर आपके शरीर में किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

एक्सपर्ट से जानिए, क्‍या क‍िडनी के ल‍िए हान‍िकारक होते हैं केला और आलू