पश्चिमी जापान के नारा प्रान्त में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे कम से कम 18 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:55 बजे काशीहारा शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक चौराहे पर चौथी कक्षा के 34 विद्यार्थियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच मामूली टक्कर हो गई।
स्थानीय अग्निशमन विभाग के अनुसार उनमें से 18 ने शारीरिक दर्द और बीमारी की शिकायत की। बच्चों को मामूली चोटें आयी है और उनके जीवन के लिए खतरा नहीं है। बस में स्कूल के दो शिक्षक और एक ड्राइवर भी सवार थे, लेकिन उनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ। इस सिलसिले में काशीहारा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check