आप भी बैंगन का भरता और चोखा बड़े चाव से खाते होंगे और आपकी रसोई में इसकी सब्जी भी हर दिन बनती होगी. अगर आप सोचते हैं कि इस सब्जी को खाने से कोई फायदा नहीं होता तो आप गलत हैं। बैंगन में इतने सारे गुण मौजूद हैं कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। बैंगन में कई खनिज और विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।इसके अलावा बैगन में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। बैगन में विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन के, थियामिन, नियासिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, पोटैशियम, मैगनीज और फाइबर पाया जाता है। आइये आपको बताते हैं कि बैगन किन रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है और इसमें कितने गुण मौजूद हैं।
पाचन के लिए है बेस्ट- बैगन में डाइट्री फाइबर की मात्रा खूब पाई जाती है इसलिए फाइबर आंतों में चिपकी गंदगी को साफ करता है और भोजन के पाचन को अच्छा बनाता है इसलिए बैगन खाने से पाचन ठीक रहता है। फाइबरयुक्त आहार के प्रयोग से आंतों और लिवर की समस्याएं नहीं होती हैं। इसके अलावा फाइबर के सेवन से मल का कड़ापन दूर होता है इसलिए ये कब्ज और पेट दर्द में भी फायदेमंद है।
कैंसर से बचाता है बैगन- बैगन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर के अंदर कैंसर की बीमारी से लड़ने की क्षमता विकसित करते हैं। फाइबर शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे कोलन कैंसर का खतरा कम होता है। बैगन में मौजूद तत्व व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करते हैं और इसके एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में खराब कोशिकाओं की जगह नई कोशिकाएं बनाने में मदद करते हैं। बैगन में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं इसलिए ये हमारे शरीर को अंदरूनी इंफेक्शन से भी बचाता है।
डायबिटीज में है फायदेमंद- डायबिटीज में भी बैगन खाने से लाभ मिलता है। बैगन में फाइबर भरपूर होता है और इसमें घुलनशील कार्बोहाइड्रेट भी खूब पाया जाता है जो शरीर में ग्लूकोज के संतुलित करने में मददगार होते हैं। बैगन के सेवन से शरीर में इंसुलिन का संतुलन भी ठीक होता है। इसी इंसुलिन की कमी के कारण डायबिटीज रोग होता है। बैगन खाने से ब्लड में शुगर की मात्रा घटती है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल- बैगन में बायोफ्लैवोनॉइड्स पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। बैगन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। शरीर में जब एलडीएल यानि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, एथेरोस्कलेरोसिस आदि रोगों की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए शरीर में इस बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाना जरूरी होता है।
हड्डियों के लिए है फायदेमंद- बैगन का सेवन आपकी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। बैगन में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और शरीर की कमजोरी दूर होती है। बैगन में मौजूद फिनॉलिक एसिड हड्डियों का घनत्व बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम की वजह से कैल्शियम को हड्डियों की सतह पर जमे रहने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check