रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने फाइजर हेल्थकेयर इंडिया से चेन्नई में 6.54 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन का सौदा 139 करोड़ रुपये में हुआ है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की योजना इस जमीन पर एक आवासीय परियोजना विकसित करने की है।
कंपनी ने राजीव गांधी सलाई (ओल्ड महाबलीपुरम रोड) में स्थित 6.54 एकड़ भूखंड के अधिग्रहण के लिए सोमवार को एक सौदा किया। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने इस बारे में मंगलवार को शेयर बाजार को जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वह इस जमीन के टुकड़े पर एक आवासीय परियोजना का विकास करेगी। इस परियोजना में 10 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check