पार्क में एक पेड़ की ओट में लड़का-लड़की हाथों में हाथ लिए चिपक कर बैठे बातें कर रहे थे.
वहाँ टहलने आए एक बुजुर्ग सज्जन ने जब उन्हें देखा तो पास आकर बोले –
“बेटा, क्या यही हमारी संस्कृति है ?”
लड़के ने तपाक से जवाब दिया –
“नहीं अंकल, ये तो अंजलि है…
आप किसी और पेड़ के नीचे जाकर देख लो !!!”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पहला कैदी – शक्लें भी खूब धोखा देती हैं। एक बार एक साहब मुझे दिलीप कुमार समझ बैठे।
.
दूसरा कैदी – ठीक कह रहे हो, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मुझे देखकर एक साहब जवाहरलाल नेहरू का धोखा खा गए।
.
तीसरा कैदी – अजी, यह तो कुछ भी नहीं। मैं जब चौथी बार जेल पहुंचा तो जेलर बोला – हे भगवान ! तू फिर आ गया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
किसी आदमी ने अपने एक मित्र को दावत दी, सारा खाना वही खा गया।
घर वाले भूखे रह गए।
पांच साल का बबलू तो भूख के मारे रो पड़ा।
उसकी मां ने कहा- बेटा मेहमान को जाने दो, सारे मिलकर रोएंगे, तुम अकेले क्यों रोते हो?😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check