अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन और जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म शैतान को सिनेमाघरों में रिलीज का एक महीना पूरा होने जा रहा है और यह अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।हर गुजरते दिन के साथ शैतान की दैनिक कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद यह कामकाजी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक नोट छाप रही है।
अब शैतान की कमाई के 21वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, शैतान ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 134.25 करोड़ रुपये हो गया है।शैतान का दुनियाभर में भी खूब डंका बज रहा है। घटती कमाई के बावजूद फिल्म का कारोबार 200 करोड़ रुपये की ओर है।यह फिल्म अब तक 190 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।
शैतान में जानकी बोदीवाला भी मुख्य भूमिका में हैं।बॉक्स ऑफिस पर अजय-माधवन की फिल्म शैतान का सामना रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा और कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस से हो रहा है।इन दिनों सिनेमाघरों में यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 भी लगी हुई है।इनके अलावा कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की फिल्म द क्रू भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
ये भी पढ़े:
कुकिंग तेल का दोबारा इस्तेमाल,करता हैआपकी सेहत को नुकसान,जाने क्या कहते है एक्सपर्ट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check