राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने का है। इसके लिए भाजपा 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाने का मेगा प्लान तैयार किया है। इस दौरान सात लाख गांवों और शहर के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता की मौजूदगी रहेगी।
इस अभियान के तहत पार्टी के नेता मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में गांव चलो अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संबोधित किया। इस मौके पर जे पी नड्डा ने नेताओं को सात लाख गांव और शहरी बूथों तक सरकार की उपलब्धियों को ले जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक बहुआयामी और व्यापक जन आंदोलन अभियान चलाया जाएगा और इसमें लगभग 30 लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार के काम को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए अभियान के तहत आने वाले समय में संगठन के 988 जिलों और 16,188 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check