भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के नेता चन्द्रशेखर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से उन्हें राज्य में महासचिव (संगठन) के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया और एक नई जिम्मेदारी मांगी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद उन्होंने राजस्थान से बाहर जाने की ”इच्छा” व्यक्त की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले चन्द्रशेखर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं और उन्होंने राज्य के पश्चिमी और काशी क्षेत्रों में भी काम किया है। छह साल पहले उन्हें राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा के आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना अभियान तेज करने के बीच चन्द्रशेखर के संगठनात्मक कौशल को नेतृत्व ने स्वीकार किया है और उन्हें जल्द एक अलग कार्यभार दिया जा सकता है।महासचिव (संगठन) राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ राज्यों में भी भाजपा में एक महत्वपूर्ण पद है और जिस व्यक्ति को यह प्रभार दिया जाता है वह आम तौर पर आरएसएस पृष्ठभूमि से होता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check