देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो. एक तरफ जहां लोगों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दिल्ली के लोगों को पानी की कमी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है.इसी बीच पानी की समस्या को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने गुरुवार को मटकी लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। यहां तक कि मटकी फोड़कर नाराजगी भी जताई।
दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट बना हुआ है। इसी बीच पानी की समस्या को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने गुरुवार को मटकी लेकर AAP की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। यहां तक कि मटकी फोड़कर नाराजगी भी जताई। BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली की जनता पानी की मांग कर रही है। लेकिन, उनका कोई समर एक्शन नहीं है। मंत्री आतिशी अपने एसी कमरे में बैठकर नोटिस निकाल रही हैं और कह रही हैं कि हम दिल्ली की जनता को पानी दे रहे हैं। दिल्ली की महिलाएं पानी के बिना परेशान हैं। अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव लड़ने से कुछ नहीं होगा। जिन लोगों ने उन्हें जिताया है, कम से कम उन लोगों को पानी तो दें।
बता दे की वही नाराजगी जाहिर करते हुए मीना खन्ना ने कहा कि दिल्ली में पानी पीना तो दूर की बात है, उससे नहा भी नहीं सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने हर वादे पर झूठे साबित हुए हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिसने दिल्ली की जनता को पानी के लिए रुला दिया है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। उन्हें सत्ता और अपनी कुर्सी से प्यार है।
अपर्णा गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के घर में पानी नहीं है। रात के 3 बजे तक पानी के लिए लोग इंतज़ार करते हैं। दिल्ली जल बोर्ड पानी छोड़ेगा और लोग पानी भरकर घर ले जाएंगे। अगर लोग पानी की जद्दोजहद में रहेंगे तो अपना पेट भरने के लिए काम कैसे करेंगे।
यह भी पढ़ें:
आतिशी का दावा: हरियाणा की मनमानी की वजह से दिल्ली में लोग पानी की कमी से जूझ रहे है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check