हुगली जिले के आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मिताली बाग के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि भाजपा वोट खरीदने के लिए लोगों को 5,000 रुपये, 10,000 रुपये और 15,000 रुपये दे रही है।ममता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने बंगाल में 26000 शिक्षकों की नौकरियां छीन लीं.
पश्चिम बंगाल की CM और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार हुगली जिले के आरामबाग से मिताली बाग के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि इस समय के भाजपा नेता पुराने समय के माकपा वाले असामाजिक लोग जैसे ही हैंबीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को पैसे देकर उनके वोट खरीद रही है। भाजपा वोट खरीदने के लिए लोगों को 5000 रुपये 10000 रुपये और 15000 रुपये तक दे रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि आप नहीं चाहते कि आतंक का राज कायम हो, तो भाजपा को वोट देने से बचें। ममता ने कहा कि यह चुनाव दिल्ली में सत्ता समीकरण बदलने के लिए है। दिल्ली में इस सत्ता समीकरण को बदलना होगा और बदलाव लाना होगा।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को बाहर निकालने के लिए सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल करेगी. अगर मोदी दोबारा सत्ता में आए तो अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा.
CM ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी कहते हैं कि हमारी पार्टी ने 100 दिन के काम का पैसा हड़प लिया, जबकि 100 दिन के काम के तहत राज्य सरकार ने 24 करोड़ रुपये बचाए। उन्होंने कहा कि अगर इस बार मोदी जीत जाते हैं तो सबकुछ खत्म हो जाएगा और भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं होगा।
सुप्रीमो ममता बनर्जी ने संदेशखाली कांड पर हाल में सामने आए स्टिंग वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की बंगाल के लोगों को बदनाम करने की आदत है। उन्होंने कहा, देखिए, उन्होंने किस तरह संदेशखाली की महिलाओं को दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे देकर उनका अपमान किया है।
आपको बता दें कि ममता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने बंगाल में 26,000 शिक्षकों की नौकरियां छीन लीं. उन्होंने कहा, लेकिन सच्चाई सामने आ गई है. सुप्रीम कोर्ट के कल के फैसले के बाद मुझे बहुत संतुष्टि हो रही है कि कुछ समय के लिए नौकरियाँ बच गईं। ममता ने हुगली से पार्टी उम्मीदवार अभिनेत्री रचना बनर्जी के समर्थन में एक रैली को भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:
अंबानी-अडानी को गालियां देनी बंद कर दीं, कितना माल उठाया कांग्रेस ने: पीएम मोदी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check