कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक की पीठ पीठ कर हत्या के मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा ने राज्य को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है।
श्री खड़गे ने ट्वीट किया “मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मॉं को भी नहीं बख़्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूँ तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा “भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है और राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झाँसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check