एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी देवी संग स्पेशल टाइम बिता रही हैं. वो मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने ट्रोल्स और बॉडी शेमिंग को लेकर बात की है.
ट्रोलिंग को लेकर बिपाशा ने किया रिएक्ट
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा कि उन्होंने पोस्टपार्टम वेट को लेकर बहुट ट्रोलिंग और निगेटिविटी झेली है. हालांकि उन्होंने बताया कि वो इन सब चीजों का असर खुद पर नहीं पड़ने देती हैं. साथ ही बिपाशा ने ट्रोल्स से कहा कि वो ट्रोल करते रहें, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता.
इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी देवी को लेकर कहा कि फिलहाल बेटी देवी उनकी नंबर वन प्रायोरिटी है.
बिपाशा ने कहा कि उनकी आंखें खुली हो या बंद, उनका ध्यान देवी पर ही रहता है. जब भी वो घर से बाहर निकलती हैं तो वो हमेशा जल्द घर वापस लौटना चाहती हैं और बेटी के साथ रहना चाहती हैं. फिलहाल उनकी जिंदगी में सबकुछ देवी के इर्द-गिर्द घूमता है.अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में वो करण को तीसरे नंबर पर रखती हैं. पहले नंबर पर देवी, दूसरे नंबर पर वो खुद हैं.
बिपाशा की बेटी के दिल में थे दो छेद
बता दें कि बिपाशा की बेटी देवी IVF के जरिए हुई हैं. उन्होंने नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम लाइव में बताया था कि देवी जब पैदा हुई थीं, तो उसके दिल में दो छेद थे और देवी की सर्जरी हुई थी, जब वो लगभग 3 महीने की थी. अब बिपाशा अपना ज्यादातर समय देवी को देती हैं. हाल ही में वो पति करण सिंह ग्रोवर और देवी के साथ नजर आई थीं. वो साथ में लंच के लिए निकले थे.
यह भी पढे –
जानिए,अगर आप भी हैं टमाटर खाने के शौकीन, तो जरा संभल जाएं…सिर्फ फायदे ही नहीं इसके नुकसान भी हैं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check