जिले के थाना उसूर व डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने लंबे से फरार चल रहे नक्सली आरपीसी सदस्य काका लालैया पिता काका हड़मा, निवासी मारुड़बाका और नक्सली आरपीसी सदस्य काका रामा पिता पेंडी, निवासी मारुड़बाका थाना उसूर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के विरुद्ध उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आज बुधवार को रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने 09 सितंबर 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम लगाये थे।
जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण काका रामबाई उम्र 30 वर्ष पति काका भीमा निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी। वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोडिय़ाम शंकर के अपहरण की वारदात में शामिल था। उसके विरुद्ध उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check